Google Analytics Meta Pixel मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार - Ekhabri.com

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

 

पत्र में मुख्यमंत्री ने नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में केंद्र सरकार की भूमिका को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने बताया कि विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत राज्य को 2,080.29 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। साथ ही सुरक्षा संबंधी योजनाओं, आधुनिक हथियारों, जंगल वारफेयर प्रशिक्षण और एयर सपोर्ट ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया है।

 

अधोसंरचना विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 3,222 किलोमीटर सड़कों और 88 बड़े पुलों की स्वीकृति दी गई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिली है।

 

वित्तीय क्षेत्र में सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा राज्यों की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने से छत्तीसगढ़ को वित्तीय मजबूती मिली है। पिछले 12 वर्षों में राज्य को केंद्रीय करों में 3.46 लाख करोड़ रुपये और विभिन्न योजनाओं में 1.43 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

 

कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 25.51 लाख किसानों को 10,784 करोड़ रुपये सीधे खातों में हस्तांतरित किए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 5,064 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

Read Also  राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने से पहले भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुंदरानी का बेटा गिरफ्तार

 

ग्रामीण विकास में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24.50 लाख आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से लगभग 19.70 लाख पूर्ण हो चुके हैं। मनरेगा के तहत 39,123 करोड़ रुपये खर्च कर 152 करोड़ मानव दिवस सृजित किए गए हैं।

 

महिलाओं के सशक्तिकरण में उज्ज्वला योजना के तहत 39.54 लाख महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं ‘लखपति दीदी’ पहल के जरिए लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।

 

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है, जबकि डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए राज्य में 1,247 मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, खेल और डिजिटल प्रशासन के क्षेत्रों में केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

 

पत्र के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी केंद्र सरकार का मार्गदर्शन और सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *