सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से आसपास का पूरा इलाका काला हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। जानकारी के मुताबिक,मेन रोड प्रेमनगर में स्थित प्रिंसी ब्यूटी पार्लर और मनिहारी दुकान में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि बच्चों के पूजा करने के दौरान यह आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। बड़े मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। आग काफी बढ़ चुकी थी, जिसे बुझाने में काफी पानी का उपयोग करना पड़ा। राहत की बात यह है कि इस घटना में जान की हानि नहीं हुई है। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका है।










