Google Analytics Meta Pixel सुपेबेड़ा व प्रभावित गांव के लोग सिर्फ पीने के लिए शुद्ध पानी चाहते हैं वह भी उपलब्ध नहीं करा पा रही सरकार-कोमल हुपेंडी - Ekhabri.com

सुपेबेड़ा व प्रभावित गांव के लोग सिर्फ पीने के लिए शुद्ध पानी चाहते हैं वह भी उपलब्ध नहीं करा पा रही सरकार-कोमल हुपेंडी

 

रायपुर।  बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश सरकार एक तरफ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का ढोल पूरे प्रदेश में पीट रही है,किन्तु हकीकत ये है कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित सुपेबेड़ा सहित 9 गांवों के लोगों को सरकार आज तक शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पूर्व में जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे,सुपेबेड़ा में घर-घर जाकर तत्कालीन रमन सरकार से शुद्ध पेयजल,मृतक परिवार को 5 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग किया करते थे। कांग्रेस की सरकार बनने पर पानी सहित सारी सुविधाएं देने का वादा किए थे।किन्तु आज भूपेश बघेल जी स्वयं सरकार के मुखिया होकर भी सुपेबेड़ा मामले पर गंभीर नहीं हैं। आम आदमी पार्टी की टीम ने 27 फरवरी को सुपेबेड़ा जाकर हालात का जायजा लिया।ग्रामीणों ने बताया कि अब तक सुपेबेड़ा में 130 लोगों की मृत्यु किडनी और लीवर डेमेज होने के कारण हुई है। यहां के बेटे-बेटियों के विवाह के रिश्ते नहीं बन पा रहे हैं। आज हर परिवार में किडनी, लीवर जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।कई लोग आज भी गम्भीर अवस्था में हैं।कांग्रेस सरकार ने पूरी तरह सुपेबेड़ा वासियों को मरने के लिए छोड़ दिया है। कांग्रेस सरकार वर्ष 2017 में भाजपा सरकार के समय लगी वाटर फिल्टर प्लांट का फिल्टर तक बदल नहीं सकी है।
-ग्रामीणों की मांग सिर्फ इतना है कि सरकार पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर दे।
प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल ने बताया कि जब वे सुपेबेड़ा पहुचे तब उस दिन तीन घरों में एकसाथ दशगात्र का कार्यक्रम चल रहा था जिसे देख सभी साथी सिहर गए , उन्होंने कहा आज हम बात करे तो सुपेबेड़ा के साथ वे  9 गांव जिनकी आबादी लगभग 5000 की है के हर घर मे एक या अधिक इस समस्या का शिकार मिलेगा। अकेले सुपेबेड़ा जहां लगभग 1200 की आबादी है इस गांव में अबतक 130 लोगों की मौत होना वो भी पीने के शुद्ध पानी न मिलने की वजह से ये बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। आम आदमी पार्टी ने आज प्रेस वार्ता की जिसमें सुपेबेड़ा गांव के निवासी त्रिलोचन सोनवानी जी को भी साथ में रखा ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...