Google Analytics Meta Pixel राजनांदगांव में 510 करोड़ के 333 विकास कार्यों की सौगात - Ekhabri.com

राजनांदगांव में 510 करोड़ के 333 विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, 22 जून 2026।राज्य में किसानों की समृद्धि, ग्रामीण विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले में 510 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।

 

राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें शिवनाथ नदी के मोहारा मेला स्थल से ऑक्सीजन जोन तक सस्पेंशन ब्रिज, ईरा एनीकट निर्माण, कुमरदा-गेंदाटोला-कल्लूबंजारी मार्ग निर्माण और घुमरिया व्यपवर्तन जीर्णोद्धार जैसे कार्य शामिल हैं।

 

कार्यक्रम में बताया गया कि राजनांदगांव जिला फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में तेजी से मॉडल के रूप में उभर रहा है। किसानों को पारंपरिक धान खेती के साथ-साथ दलहन और तिलहन जैसी लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

 

सरकार द्वारा खरीफ 2026 से “कृषक उन्नति योजना” के तहत बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अनुसार, जो किसान धान की जगह दलहन, तिलहन या अन्य फसलें उगाएंगे, उन्हें प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना फसल चक्र परिवर्तन और आय बढ़ाने में सहायक साबित होगी।

 

किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अन्य योजनाएं भी प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। साथ ही खाद और बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

Read Also  महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण की टीम पहुंची कोरबा

 

सुशासन को मजबूत बनाने के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है, जहां नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कर समय-सीमा में समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आय, जाति और निवास सहित 400 से अधिक सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना लागू की गई है। वहीं प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उन्हें दीर्घकालिक बिजली बिल से राहत मिल सके।

 

कार्यक्रम के दौरान किसानों के सोयाबीन उत्पाद की खरीदी के लिए जिला प्रशासन और एबीस एक्सपोर्ट के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही प्रगतिशील किसानों, कृषि सखी दीदियों और अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए मिनी किट वितरित किए गए।

 

इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *