रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में कई नीतिगत निर्णय लिए जा सकते हैं, जिनका सीधा असर प्रदेश की जनता और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। सरकार द्वारा आगामी योजनाओं और बजट से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।
मंत्रालय में आयोजित इस बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें लिए जाने वाले फैसले प्रदेश की दिशा और विकास को नई गति दे सकते हैं। बैठक के बाद सरकार द्वारा अहम निर्णयों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।










