रायपुर, 30 जून 2026।राज्य सरकार किसानों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन संभव हो सके।
वैश्विक परिस्थितियों के कारण पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। खरीफ वर्ष 2026 के दौरान सहकारी समितियों के माध्यम से इन उर्वरकों के भंडारण और वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है।
भंडारण और वितरण की स्थिति
26 जून 2026 तक राज्य में नैनो डीएपी की लगभग 2.47 लाख बोतलों का भंडारण किया गया है, जिसमें से 87 हजार से अधिक बोतलों का वितरण किसानों को किया जा चुका है। वहीं नैनो यूरिया की लगभग 2.86 लाख बोतलों का भंडारण किया गया है और 1.14 लाख से अधिक बोतलों का वितरण हो चुका है। शेष मात्रा सहकारी समितियों में उपलब्ध है, जिससे किसानों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
क्यों फायदेमंद हैं नैनो उर्वरक
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, नैनो डीएपी और नैनो यूरिया पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में अधिक प्रभावी हैं। इनके उपयोग से कम मात्रा में बेहतर परिणाम मिलते हैं, पौधों द्वारा पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है, लागत घटती है और उत्पादन के साथ गुणवत्ता में भी सुधार होता है। साथ ही यह मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं।
सरकार की प्राथमिकता: किसानों की आय बढ़ाना
राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि, खेती की लागत में कमी और आधुनिक तकनीकों के जरिए कृषि को लाभकारी बनाना है। इसी उद्देश्य से नैनो उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
किसानों से अपील
कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी सहकारी समिति या कृषि अधिकारी से संपर्क कर नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी प्राप्त करें और इनका अधिक से अधिक उपयोग कर टिकाऊ एवं लाभकारी खेती को अपनाएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...