रायपुर, 5 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में संवेदनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार हरित और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनसहभागिता आधारित पर्यावरण अभियानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। यह अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता को एक नई दिशा देने का प्रयास है।










