जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. यह ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जो क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है. खास बात यह है कि इस ट्रेन के जगदलपुर तक विस्तार की मांग की जा रही है.
इस ट्रेन की शुरुआत के साथ ही बस्तर के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस सेवा का विस्तार जगदलपुर तक किया जाए. हालांकि, रेलवे प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया है. लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, अगर यह ट्रेन आगे बढ़ती है तो इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अच्छी मदद मिलेगी.









