Google Analytics Meta Pixel बड़ी घोषणा: सरकारी कर्मचारियों को अब मिलेगा त्वरित डिजिटल ऋण   - Ekhabri.com

बड़ी घोषणा: सरकारी कर्मचारियों को अब मिलेगा त्वरित डिजिटल ऋण  

रायपुर, 8 जुलाई 2026।राज्य सरकार ने कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा और गरिमा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की और इसका ब्रोशर भी जारी किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना कर्मचारी कल्याण, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य शासकीय सेवकों को आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित, सम्मानजनक और सरल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कर्मचारियों को निजी साहूकारों या ऊंची ब्याज दरों पर ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

 

उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक राज्य के विकास की रीढ़ हैं और जब वे आर्थिक तनाव से मुक्त होकर काम करेंगे, तभी शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी। इस योजना के माध्यम से कर्मचारी बिना जटिल कागजी प्रक्रिया के अपनी पात्रता के अनुसार ऋण प्राप्त कर सकेंगे।

 

योजना को वित्त विभाग द्वारा ई-कोष प्रणाली से एकीकृत किया गया है, जिससे यह पूरी तरह डिजिटल, पेपरलेस, सुरक्षित और पारदर्शी बन गई है। खास बात यह है कि इस व्यवस्था से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

 

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार प्रशासनिक सुधारों और कर्मचारी हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि कैशलेस मेडिकल सुविधा के बाद अब यह योजना कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। पायलट चरण के दौरान मात्र दो महीनों में 73 हजार से अधिक कर्मचारियों ने पंजीयन कराया, जबकि 27 हजार से ज्यादा कर्मचारी इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं।

Read Also  ब्रेन ट्यूमर डे आज

 

उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले कर्मचारियों को प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर अधिक राशि के ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संघ के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना लंबे समय से कर्मचारियों की आवश्यकता रही है और इससे आकस्मिक परिस्थितियों में उन्हें सम्मानजनक आर्थिक सहायता मिलेगी।

 

योजना के तहत कर्मचारी ई-कोष के एम्प्लॉयी कॉर्नर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ई-केवाईसी और डिजिटल प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऋण स्वीकृति और वितरण त्वरित रूप से किया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा जारी एसओपी के अनुसार डेटा सुरक्षा और गोपनीयता के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *