रायपुर, 10 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की होनहार छात्रा रागनी साहू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करते हुए ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ शक्तिसैट (ShaktiSat) के लिए नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में चयनित होकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रागनी पूरे छत्तीसगढ़ से चयनित होने वाली इकलौती छात्रा हैं, जिससे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।
देशभर से सिर्फ 20 छात्रों का चयन
इस प्रतिष्ठित वैश्विक अभियान के तहत देशभर से कड़े मूल्यांकन और इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद केवल 20 छात्रों को नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है। रागनी साहू ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इस सूची में जगह बनाई। उन्होंने वर्ष 2025 में अपने स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब के माध्यम से इस मिशन के लिए आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया के दौरान रागनी ने 120 घंटे की ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरी करते हुए 21 मॉड्यूल और 550 से अधिक स्पेस, सैटेलाइट, विज्ञान और इंजीनियरिंग से जुड़े लेसन सफलतापूर्वक पूरे किए।
108 देशों के छात्र मिलकर बनाएंगे चंद्र उपग्रह
मिशन शक्तिसैट एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र सैटेलाइट कार्यक्रम है, जिसमें 108 देशों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस मिशन के तहत दो चंद्र उपग्रह विकसित किए जाएंगे, जिनमें एक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित होकर परिक्रमा करेगा, जबकि दूसरा रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरकर वैज्ञानिक प्रयोग करेगा।
11 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा से होगा प्रक्षेपण
इन उपग्रहों का प्रक्षेपण 11 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। इससे पहले रागनी 22 से 31 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित 8 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगी, जहां उन्हें देश-विदेश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा।
नीति आयोग से जुड़ा है मिशन
यह मिशन अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग से संबद्ध है और ‘स्पेस किड्ज इंडिया’ द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है।
कलेक्टर और अधिकारियों ने दी बधाई
रागनी की इस उपलब्धि पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...