Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल  - Ekhabri.com

आज का राशिफल 

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। आपको कोई दूसरे काम से भी इनकम होने की संभावना है।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यापार में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाने की कोशिश करेंगे। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें कुछ नई समस्याएं आ सकती हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

 

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके करीबी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। आप अपने खान-पान में सात्विक भोजन ले। अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी काम को पूरा करने में भी समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने जूनियर से मदद ले सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

 

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आने की संभावना है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके मन में ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर जिद और अहंकार नहीं दिखाना है। कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई काम सौंपा जाएगा, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। बिजनेस में आपकी कोई डील फाइनल होते होते अटक सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी।

Read Also  26 अगस्त: आज का राशिफल

 

 

वृश्चिक राशि :आज आपके कामों से कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। पुण्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी को यदि धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

 

 

धनु राशि : आज के दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा।आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।

 

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पिताजी को कोई

पैरों से संबंधित समस्या उभरने से आपको भागदौड़ रहेगी। आप किसी काम को लेकर उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें आय और व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलें।

 

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में ना पड़े।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे और अपनी जिम्मेदारियां को भी समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आप पर बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *