Google Analytics Meta Pixel आज है गुरु पूर्णिमा, बन रहे तीन दुर्लभ संयोग - Ekhabri.com

आज है गुरु पूर्णिमा, बन रहे तीन दुर्लभ संयोग

रायपुर। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा न केवल श्रद्धा व्यक्त करने का दिन है, बल्कि यह अपने मार्गदर्शक के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महापर्व है। इस वर्ष यह पावन पर्व 29 जुलाई 2026 को मनाया जाएगा। यह गुरुपूर्णिमा इस बार बेहद खास होने जा रही है क्योंकि ग्रहों की स्थिति एक नहीं, बल्कि 3 दुर्लभ शुभ योगों का महासंगम बनाने जा रही है, जो साधकों के लिए सिद्धि और सौभाग्य के द्वार खोलने वाला है। शुभ मुहूर्त पंचांग गणना के अनुसार, साल 2026 में आषाढ़ पूर्णिमा का आरंभ 28 जुलाई 2026 की सांय 6 बजकर 18 मिनट पर होगा और इसका विश्राम 29 जुलाई 2026 की रात 8 बजकर 5 मिनट पर होने जा रहा है। उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। इन 3 दुर्लभ योगों में मनाई जाएगी पूर्णिमा

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस बार आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो इसे और भी फलदायी बना रहा है:

गजकेसरी योग: गुरु और चंद्रमा की विशेष स्थिति से बनने वाला यह योग मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाता है।

 

सर्वार्थ सिद्धि योग: जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इस योग में किया गया कोई भी शुभ कार्य, मंत्र जाप या दान निश्चित रूप से सफलता प्रदान करता है।

 

रवि योग: यह योग जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकारात्मकता और सूर्य जैसी तेजस्विता प्रदान करता है।

 

स्नान-दान और पूजन का शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान और सामर्थ्य अनुसार दान का विशेष महत्व है।

Read Also  फरहद चौक में होगी शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति की स्थापना: मुख्यमंत्री बघेल

 

पूजन का श्रेष्ठ समय: 29 जुलाई की सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इस समय में की गई गुरु वंदना विशेष फल प्रदान करेगी।

 

व्यास पूर्णिमा के नाम से है प्रचलित आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को भगवान विष्णु के 9वें अवतार भगवान वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा कहते हैं। यह गुरु पूजा करने का दिवस है, गुरु के प्रति आस्था, श्रद्धा और समर्पण का महापर्व है। गुरु की पूजा करके हम उस ‘साक्षात परब्रह्म’ का ही पूजन करते हैं जो सर्वेश्वर है। गुरु स्वयं ईश्वर है, परम सत्य है। वह हमारा रक्षक है, मार्गद्रष्टा है। मान्यता है कि इस दिन यदि शिष्य अपने गुरु को उनकी राशि के अनुसार उपहार भेंट करें, तो उनके जीवन में उन्नति के बंद द्वार खुल जाते हैं और गुरु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

राशि के अनुसार गुरु को अर्पित करें यह चीजें गुरु पूर्णिमा के दिन मेष, तुला, मकर व कर्क राशि वाले जातक अपने गुरु को श्वेत वस्त्र, चावल, सफेद मिठाई या अन्य कोई भी सफेद वस्तु भेंटस्वरूप दे सकते हैं।

 

वृष, सिंह, वृश्चिक व कुंभ राशि वाले गुरु को लाल वस्त्र, लाल फल और अन्न उपहार में दे सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। गुरु पूर्णिमा के दिन मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि वाले लोग अपने गुरु को पीले रंग के फल, वस्त्र, मिठाई आदि चीजें भेंट में दें। इस प्रकार का उपहार देना शुभ होता है।

 

Read Also  स्वामी अड़गड़ानंद को गोली मारने के बाद मध्य प्रदेश के बाबा ने की आत्महत्या

गुरु पूर्णिमा का पर्व केवल उपहार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सच्ची निष्ठा और कृतज्ञता व्यक्त करने का समय है। गुरु के चरणों में अर्पित किया गया एक छोटा सा उपहार भी यदि श्रद्धा भाव से दिया जाए, तो वह शिष्य के जीवन में खुशहाली के नए द्वार खोल सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *