रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली।

इस विशेष यात्रा का आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस पहल ने बस्तर के जनजातीय समाज को देश के सर्वोच्च संवैधानिक संस्थान से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान किया। राष्ट्रपति भवन में हुए इस सम्मान ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में गर्व और आत्मविश्वास का संचार किया।
# *राष्ट्रपति भवन में दिखी आत्मीयता, भावुक हुए प्रतिनिधि*
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब राष्ट्रपति ने स्वयं अपने हाथों से अतिथियों को भोजन परोसा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दाल परोसी, जबकि उप मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री ने मिठाई परोसकर अतिथियों का स्वागत किया। इस आत्मीय माहौल ने सभी प्रतिनिधियों को भावविभोर कर दिया।
# *राष्ट्रपति भवन में गूंजे बस्तर के लोकगीत और नृत्य*
कार्यक्रम के दौरान बस्तर पंडुम के विजेता कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। बस्तर की वेशभूषा, कला और संस्कृति ने राष्ट्रपति भवन को रंगमय बना दिया। माहौल इतना जीवंत हो गया कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी लोकनृत्य में शामिल हो गए।
# *विश्व पटल पर पहुंचेगी बस्तर की कला*
काष्ठ कलाकार अजय मंडावी ने बताया कि बस्तर की कला अद्वितीय है और अब शांति के माहौल में इसे वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बस्तर की संस्कृति अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाएगी।
# *बदलते बस्तर की तस्वीर, प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव*
प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को बताया कि अब बस्तर में शांति और विकास का वातावरण है। बच्चों की शिक्षा, सड़क और संचार सुविधाओं में सुधार हुआ है। दंतेवाड़ा की कलाकार लक्ष्मी सोढ़ी ने बस्तर पंडुम से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने को अपने जीवन का गौरव बताया।
# *दिल्ली भ्रमण बना यादगार अनुभव*
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन के साथ-साथ इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और अमर जवान ज्योति का भ्रमण किया। इसके अलावा राजघाट, चांदनी चौक, जामा मस्जिद, शीशगंज गुरुद्वारा और सरोजनी मार्केट जैसे प्रमुख स्थलों का भी दौरा किया। राजधानी दिल्ली का यह अनुभव खासकर उन युवाओं के लिए यादगार रहा, जो पहली बार बस्तर से बाहर निकले थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...