Google Analytics Meta Pixel आज दूसरा सावन सोमवार साथ में प्रदोष का संयोग, मिलेगी असीम कृपा  - Ekhabri.com

आज दूसरा सावन सोमवार साथ में प्रदोष का संयोग, मिलेगी असीम कृपा 

सावन में आने वाले हर सोमवार का दिन अधिक महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस खास अवसर पर भगवन शिव और मां पार्वती की साधना करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार है।

 

इस बार सावन सोमवार और सोम प्रदोष व्रत का महासंयोग बन रहा है, तो आइए आपको बताते हैं सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त और उपाय समेत आदि जानकारी के बारे में।

 

चार पहर की पूजा का समय

प्रथम प्रहर – शाम 06 बजकर 57 मिनट से 09 बजकर 44 मिनट तक

द्वितीय प्रहर- रात 09 बजकर 44 मिनटसे 12 बजकर 31 मिनट तक

तृतीय प्रहर- रात 12 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक

चतुर्थ प्रहर- रात 03 बजकर 18 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

निशिता काल पूजा समय- रात 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक

 

 

 

सावनसोमवार के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक

अमृत काल- रात 09 बजकर 29 मिनट 10 बजकर 55 मिनट तक

 

 

कौन सा है शुभ रंग

सावन सोमवार के लिए सफेद और हरा रंग शुभ माना जाता है। सफेद रंग के कपड़े धारण करने से मन को शांति प्राप्त होती है और हरा रंग शांति, समृद्धि और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उत्तम माना जाता है।

Read Also  महामाया मंदिर की दानपेटी से ढाई लाख पार

 

 

इन 7 सिद्ध मंत्रों का जप जरूर करें:

 

शिव मूल मंत्र (ॐ नमः शिवाय):

यह भोलेनाथ का सबसे सरल, लेकिन बेहद शक्तिशाली और पसंदीदा मंत्र है। इसका जप करने से मन की उलझनें दूर होती हैं, तनाव घटता है और आपके आस-पास एक पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

 

महामृत्युंजय मंत्र (ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…):

सावन के सोमवार को इस चमत्कारी मंत्र का जप करने से हर तरह की बीमारियां और अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है। यह निरोगी काया और अच्छी सेहत का वरदान देता है।

 

 

रुद्र गायत्री मंत्र (ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि…):

अगर आप अपनी नौकरी या बिजनेस में तरक्की चाहते हैं और दिमाग को शांत रखना चाहते हैं, तो इस मंत्र का जप आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

 

वैवाहिक सुख के लिए (ॐ पार्वतीपतये नमः):

जिन लोगों की शादी में रुकावटें आ रही हैं या पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन चल रही है, उन्हें इस मंत्र का जप करना चाहिए। इससे सुयोग्य जीवनसाथी मिलता है और रिश्ते में प्यार बढ़ता है।

 

रुद्र मंत्र (ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः):

अगर आपको किसी बात का अनजाना डर सताता है या नकारात्मक शक्तियां महसूस होती हैं, तो यह मंत्र आपका सुरक्षा कवच बन सकता है। इससे मन का सारा भय खत्म हो जाता है।

 

 

शिव गायत्री मंत्र (ॐ महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धीमहि…):

भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा और असीम मानसिक शांति पाने के लिए शिव गायत्री मंत्र का नियमित जप बहुत ही असरदार माना गया है।

 

Read Also  आज का राशिफल

दक्षिणामूर्ति शिव मंत्र (ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्तये…):

जो छात्र अपनी पढ़ाई में तेज होना चाहते हैं, उन्हें इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए। इसके प्रभाव से याददाश्त, फोकस और ज्ञान में तेजी से वृद्धि होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *