Google Analytics Meta Pixel अटल जी के संकल्प से बना छत्तीसगढ़, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश - Ekhabri.com

अटल जी के संकल्प से बना छत्तीसगढ़, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अटल जी के राष्ट्रसेवा के योगदान, विराट व्यक्तित्व और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता और प्रदेशवासियों की भावनाओं को सम्मान देने वाले महान राष्ट्रनायक थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य का दर्जा दिलाने का निर्णय अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और संवेदनशील सोच का परिणाम था।

 

# छत्तीसगढ़ के प्रति अटल जी का था आत्मीय जुड़ाव

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का छत्तीसगढ़ से संबंध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय और भावनात्मक भी था। यहां के लोगों के प्रति उनके मन में विशेष स्नेह था। मुख्यमंत्री साय ने अटल जी के साथ अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। अटल जी की प्रेरणा आज भी उन्हें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

 

# संवेदनशीलता, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतीक थे अटल जी

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे संवेदनशील कवि, प्रखर पत्रकार, प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे। उनकी स्वीकार्यता दलगत सीमाओं से परे थी। वैचारिक दृढ़ता के साथ विनम्रता, संवेदनशीलता और संवाद उनके सार्वजनिक जीवन की प्रमुख विशेषताएं थीं। राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि रहा और देशसेवा उनके जीवन का प्रमुख ध्येय था।

Read Also  भाजपा 27 जून से 14 जुलाई तक मतदाताओं का करेगी अभिनंदन, होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम

 

# गांव, गरीब, किसान और जनजातीय समाज को बनाया विकास का केंद्र

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने सुशासन और अंत्योदय को शासन का आधार बनाकर विकास की ऐसी विरासत स्थापित की, जो आज भी देश को दिशा दे रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की पहल ने ग्रामीण भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति दी।

 

उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनजातीय समाज के विकास को भी अटल जी ने राष्ट्रीय प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल में पृथक जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन इसी संवेदनशील सोच का उदाहरण था।

 

# अटल जी के सुशासन और अंत्योदय के मार्ग पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल जी ने जिस छत्तीसगढ़ की आधारशिला रखी, उसे समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। उनकी सरकार सुशासन, अंत्योदय और जनकल्याण के मूल्यों को केंद्र में रखकर प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन के नए अध्याय लिख रहा है। सरकार के प्रयास गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में केंद्रित हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन, विचार और नेतृत्व देश और प्रदेश के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। छत्तीसगढ़ के निर्माता के रूप में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों के अनुरूप समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *