Google Analytics Meta Pixel जन्माष्टमी पर महापौर मीनल चौबे ने स्वच्छ रायपुर की अपील की   - Ekhabri.com

जन्माष्टमी पर महापौर मीनल चौबे ने स्वच्छ रायपुर की अपील की  

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, वार्ड पार्षदों और एल्डरमैनों ने राजधानीवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

 

नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति लेकर आए। उन्होंने प्रदेश को समृद्ध, खुशहाल और विकसित बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

महापौर मीनल चौबे सहित निगम के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देश और दुनिया में श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। उनके जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों में सत्य, धर्म, कर्तव्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक एकता और बेहतर समाज के निर्माण का संदेश देता है। इसी भावना के साथ रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

 

नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायपुरवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण में अधिक से अधिक स्वच्छता फीडबैक देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और शहर को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

Read Also  अपराधों में कमी लाने, रात में बढ़ाएं गस्त

 

महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों और एल्डरमैनों ने नगरवासियों से अपील की कि जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था के साथ स्वच्छ और सुंदर रायपुर का संकल्प भी लें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ रायपुर केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और फीडबैक के माध्यम से नागरिक शहर की रैंकिंग और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *