Google Analytics Meta Pixel आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या - Ekhabri.com

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या

 

 

 

रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. सालभर पड़ने वाली अमावस्या में इसे बेहद खास माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस अमावस्या का व्रत रखने से ग्रह दोषों, कुल के संकट और वंश बाधा से मुक्ति मिलती है. इस दिन माताएं अपनी संतान की रक्षा, कुल की उन्नति, वंश वृद्धि और परिवार में शान्ति बने रहने के लिए व्रत रहती हैं.

 

इस व्रत में आटे से देवी पिठोरी, 64 योगिनियों और सप्त मातृकाओं की प्रतिमा निर्मित की जाती हैं फिर उनकी विधि विधान पूजा की जाती है. इसके अलावा इस दिन देवी को घर में बनाए गए सात्विक पकवानों का भोग लगाया जाता है और इस भोग में रोटी, चूरमा, गुड़, पूड़ी, खीर और घी आदि चीजें शामिल हैं. चलिए अब जानते हैं पिठोरी अमावस्या का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

 

 

पिठोरी अमावस्या 2026 तिथि और मुहूर्त

पिठोरी अमावस्या 10 सितंबर 2026 को है. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:33 से 08:51 बजे तक रहेगा. तो वहीं अमावस्या तिथि 10 सितंबर की सुबह 10:33 से शुरू होकर 11 सितंबर की सुबह 08:56 बजे तक रहेगी.

 

पिठोरी अमावस्या व्रत विधि

पिठोरी अमावस्या के दिन श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर शुद्ध वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं और मास, पक्ष, तिथि आदि को बोलते हुए हाथ में जल, पुष्प और थोड़े अक्षत् लेकर इस संकल्प को ग्रहण करें – “मम इह जन्मनि जन्मान्तरे व सौभाग्यपुत्र पौत्रफलावाप्त्यर्थं पिठोरीव्रतं करिष्ये”. ये संकल्प लेने के बाद पूरे दिन व्रत रहें और शाम के समय प्रदोषकाल में देवी की विधि विधान पूजा करे. इसके बाद किसी ब्राह्मण और सुहागिन स्त्री को भोजन करायें फिर स्वयं भी भोजन करें. इस तरह से आपका ये व्रत पूरा होगा.

Read Also  विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा ने बांस से बनाई राखियां

 

पिठोरी व्रत की पूजा विधि

व्रत का संकल्प लेने के बाद एक चौकी पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ वहां 64 योगिनियों और मातृकाओं की आकृतियों का भी निर्माण करें.

आप ये आकृतियां एक लकड़ी की चौकी पर या फिर दीवार पर गाय के गोबर या गेहूं के आटे से बना सकते हैं.

बता दें देवी ब्राह्मी, वैष्णवी, वाराही, माहेश्वरी, कौमारी, इन्द्राणी और चामुण्डा को इस दिन सप्त मातृकाओं के रूप में पूजा जाता है.

देवियों की आकृतियां बनाने के बाद हाथी, घोड़े, झूला, सिंहासन आदि शुभ चिन्हों को भी बनाएं.

फिर हल्दी, पुष्प, धूप, दीप, कुमकुम, चावल, नैवेद्य, रोली, मौली आदि चीजों से भगवान शिव, मां पार्वती, 64 योगिनियों, देवी पिठोरी और सप्त मातृकाओं की विधि विधान पूजा करें.

एक कलश में जल भरकर रखें और उसके ऊपर नारियल स्थापित करें और साथ ही कलश पर आम या अशोक के पत्ते रखें.

फिर भगवान शिव और देवियों को रोटी, चूरमा, गुड़, पूड़ी, खीर और घी आदि का भोग लगाएं.

बता दें इस दिन कई जगहों पर 11 या 21 प्रकार की पकवानों की पिठोरी यानी आटे से निर्मित आकृतियां देवी को अर्पित की जाती हैं.

फिर पूजा के समय 64 योगिनियों के नाम लेकर उनका पूजन किया जाता है.

पूजा के अंत में देवी मां की आरती करें.

फिर प्रदोष काल में पिठोरी व्रत कथा को सुनें.

इस दिन अपने पितरों के नाम से कुछ न कुछ दान भी जरूर करें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *