Google Analytics Meta Pixel बाघ की दहाड़ के साथ यहां सुनाई देती है 144 पक्षियों की चहचहाहट - Ekhabri.com

बाघ की दहाड़ के साथ यहां सुनाई देती है 144 पक्षियों की चहचहाहट

अचानकमार टाइगर रिजर्व में जैव विविधता का बड़ा संसार है। यहां बाघ व तेंदुए की दहाड़ के साथ-साथ 144 प्रजातियों के पक्षियों की चहचहाहट भी सुनाई देती है। यह आंकड़ा अधिक भी हो सकता है। बीते कुछ सालों में इसे लेकर कोई सर्वे नहीं हुआ है। मैकल पर्वत की श्रृंखला में बसे अचानकमार टाइगर रिजर्व की स्थापना 1975 में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत की गई थी। इसके बाद 2007 में इसे बायोस्फियर और 2009 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। लगभग 914 वर्ग किमी में फैले इस टाइगर रिजर्व ने अपने अंदर अनेकों जैव विविधता समेटे हुए हैं।

एटीआर का कोर एरिया का क्षेत्रफल 649 वर्ग किमी है। वहीं बफर का क्षेत्रफल 265 वर्ग किमी तक फैला है। अचानकमार टाइगर रिजर्व में कई तरह के वन्य जीव पाए जाते हैं। यहां के जंगलो में बाघ, तेंदुआ, गौर, उड़न गिलहरी, बाइसन, भालू, हिरण, चीतल समेत लगभग 50 से ज्यादा स्तनधारी जीव और अलग-अलग प्रकार के 144 से ज्यादा पक्षियों कीप्रजाति पाई जाती हैं। 2016-17 में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ व टाइगर रिजर्व प्रबंधन की संयुक्त सर्वे रिपोर्ट यह बात सामने आई थी।

प्रबंधन की नजर में यह बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि इस पर कोई सर्वे नहीं हुआ था। नई प्रजातियों की कलरव सुनाई दे रही थी। इसकी पहचान कर पाना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के लिए कठिन हो रहा था। यही वजह है कि बर्ड सर्वे की योजना बनाई गई। इसमें डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की मदद ली गई। करीब डेढ़ महीने तक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के बर्ड विशेषज्ञ व टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने कोर व बफर क्षेत्र का सर्वे के बाद पूरी तस्वीरों को एकत्र कर उस पर अध्ययन हुआ। इन्हें बर्ड विशेषज्ञों को भेजा गया। बारीकी से अध्ययन, पुस्तक व विशेषज्ञों की मदद से सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई। इसके बाद पक्षियों का सही आंकड़ा सामने आया।

Read Also  21 सितंबर से शुभारंभ,जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर के लिए हवाई सेवा

सर्वे में पक्षियों की 144 प्रजातियों की जानकारी सामने आई है। इतना ही नहीं प्रबंधन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब यह पुष्टि हुई कि इनमें 15 नई प्रजातियां हैं। जिनके लिए टाइगर रिजर्व नया रहवास है। सर्वे के बाद इन प्रजातियों पर एक पुस्तक भी प्रकाशित करने की योजना थी ताकि सभी इससे अवगत हो सकें। लेकिन अधिकारियों के तबादले के कारण प्रकाशन नहीं हो सका। इंडियन पित्ता, एम्रल्ड डव, ग्रे हेडड फिस ईगल, ब्लू केप्ड रॉक थ्रस, व्हाइट वेगटेल, ब्लू बियर्ड बी इटर, स्पेनग्लेड ड्रोंगी, बेंडेड वे कुक्कू, ब्लैक विंग कुक्कू आदि शामिल हैं।

अचानकमार टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर संजीता गुप्ता का कहना 144 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां होंगी। कुछ सालों से सर्वे नहीं हुआ है। पक्षियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही नवंबर में बड़े स्तर पर सर्वे कराने की योजना है। प्रयास है कि देश के 50 से 60 नामचीन बर्ड्‌स वाचर की मदद ली जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *