कांग्रेस अमेठी से देश को बड़ा सियासी संदेश की तैयारी कर रही है। कांग्रेस को यहां 2019 में मिली हार की ‘स्मृति” को धूमिल करना चाहती है। इसके लिए 2022 में अमेठी के रास्ते उत्तर प्रदेश साधने की तैयारी में प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा और उनकी टीम जुट गई है।
कांग्रेस से संकेत मिल रहे हैं कि 19 की स्मृति पर 20 पड़ने के लिए 24 से 22 पर निशाना है। राहुल की हार के बाद गांधी परिवार न तो अमेठी में खुद को सहज महसूस कर रहा है और न ही इसे छोड़ पा रहा है। सोनिया गांधी की अस्वस्थता के बीच पंजा अब प्रियंका की उंगली पकड़कर यहां वापसी की रणनीति तैयार करने में जुट गया है। हालांकि, अमेठी में कोई कांग्रेसी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं। लेकिन, पार्टी के केंद्रीय कार्यालय और परिसर में बने राहुल-प्रियंका के आवास पर हो रही रंगाई-पोताई बहुत कुछ बोल रही है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल प्रियंका के अमेठी से विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास पर सीधा जवाब नहीं देते, मगर कहते हैं कि अमेठी से राहुल व प्रियंका परिवार का रिश्ता मानते हैं। परिवार से कोई कभी दूर कैसे रह सकता है। प्रियंका यहां से लड़ें या रायबरेली से जीत तय है।
यही वजह है कि अमेठी में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल, पीएल पुनिया व रेखा की सांसद निधि के पैसे खर्च हो रहे हैं। नल, सोलर लाइट व हाई मास्ट लाइट के साथ ही सड़क पर भी पैसा खर्च किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से 16 स्कूलों को भी पांच-पांच लाख की रकम दी गई है। ये इशारा कर रही हैं कि कांग्रेस यहां लंबी तैयारी में है। लोग कहते हैं कि आज नहीं तो कल प्रियंका को अपना चुनावी सफर शुरू तो करना ही है और उसके लिए अमेठी से बेहतर रास्ता कौन होगा।
कांग्रेस पिछले डेढ़ साल में यह समझ गई है कि अमेठी में राहुल गांधी की हार से बड़ा उसका असर है, जो उसे हर मौके पर चुभता है। कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा कि जब कांग्रेस किसी बात को लेकर आगे बढ़ती है तो अमेठी की हार का ब्रेकर उसके सामने कर दिया जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...