Google Analytics Meta Pixel कुंडली बॉर्डर पर किसानों पर तीन राउंंड फायरिंग - Ekhabri.com

कुंडली बॉर्डर पर किसानों पर तीन राउंंड फायरिंग

 चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में सवार होकर आए थे आरोपी- खुद को पंजाब का बताया

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ 102 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने कई बार पुलिस की सख्ती और स्थानीय लोगों का विरोध झेला है, लेकिन कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर रविवार देर रात जो हुआ उससे किसान खासे दहशत में हैं। दरअसल कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर देर रात किसानों पर फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार किसानों पर तीन राउंड फायरिंग की गई। प्रदर्शनकारी किसानों पर चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी में पहुंचे कुछ युवकों ने फायरिंग करते हुए कहा कि वह पंजाब के रहने वाले हैं। इस घटना पर आंदोलनरत अन्नदाताओं का कहना है कि ऐसा करके पंजाब और हरियाणा का भाईचारा बिगाडऩे की साजिश रची गई है। किसानों का कहना है कि पंजाब से कुछ युवक कल रात कुंडली बॉर्डर आए थे। जब ये लोग वहां पहुंचे तो लंगर चल रहा था। आरोपी युवकों ने लंगर खाया और फिर पानी को लेकर इनका अन्य लोगों से झगड़ा हो गया। गुस्से में इन लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर गोली चला दी। हालांकि गनीमत रही कि यह गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद से ये युवक फरार हैं। वहीं कुंडली एसएचओ रवि ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का नंबर देखकर आरोपियों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। जिससे आरोपियों को जल्द पकड़कर घटना के बारे में पता किया जा सके। इधर, किसान आंदोलन की वजह से 27 जनवरी से लगातार बंद चल रहे हरियाणा-दिल्ली के झाड़ोदा बॉर्डर को दिल्ली पुलिस ने रविवार को खोल दिया। इससे राहगीरों को बहुत राहत मिली है। इधर, टीकरी बॉर्डर पर हरियाणा के एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जबकि पंजाब के एक बुजुर्ग किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...