रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कहीं भी किसी तरह की आपात स्थिति बनती है तो प्रशासन बिना देरी के आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बारिश के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भारी बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने खासतौर पर नदी, नालों, जलप्रपातों और उफनते जलस्रोतों के पास जाने से बचने को कहा है। बारिश के दौरान इन स्थानों पर पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि जलमग्न पुल-पुलियों और सड़कों को पार करने की कोशिश न करें। जिन स्थानों पर प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बैरियर लगाए हैं, वहां किसी भी स्थिति में उन्हें पार करने या हटाने का प्रयास नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान बिना जरूरत यात्रा करने से बचना चाहिए। विशेषकर रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
गिरे बिजली तारों से रहें दूर
बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली के तार गिरने की घटनाओं का खतरा भी रहता है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि गिरे हुए बिजली के तारों अथवा किसी भी विद्युत खतरे के नजदीक न जाएं। ऐसी स्थिति सामने आने पर तत्काल संबंधित विभाग, स्थानीय प्रशासन या पुलिस को सूचना दें।
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों और उन स्थानों पर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है जहां भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका हो सकती है।
आपात स्थिति में 112 पर करें संपर्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक डायल 112 या स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करें। मौसम और राहत से संबंधित जानकारी के लिए लोगों को केवल शासन-प्रशासन तथा अन्य अधिकृत स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से अफवाहों और भ्रामक संदेशों को आगे नहीं बढ़ाने की अपील भी की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...