Google Analytics Meta Pixel सर्वपितृ अमावस्या को लेकर आप भी हैं संदेह में, जानिए सही तिथि और तारीख - Ekhabri.com

सर्वपितृ अमावस्या को लेकर आप भी हैं संदेह में, जानिए सही तिथि और तारीख

दिल्ली। पितृ पक्ष के समापन की तिथि को हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इसी दिन पूर्वजों की विदाई पृथ्वी से की जाती है। मान्यता है कि जिन पूर्वजों की मृत्यु की सही तिथि ज्ञात नहीं होती है उनका श्राद्ध भी इसी दिन किया जाता है।

Read Also  4 अप्रैल 2023 मंगलवार को महावीर जयन्ती के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में रहेगा मांस - मटन विक्रय पूर्ण प्रतिबंधित


 

यही नहीं अगर आप किसी वजह से पूर्वजों की तिथि वाले दिन उनका श्राद्ध करना भूल गए हैं, तो यह दिन उनके लिए श्राद्ध कर्म करने के लिए उपयुक्त होता है। हर साल आश्विन महीने की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है और यह शारदीय नवरात्र के आरंभ होने के एक दिन पहले मनाई जाती है।

 

इस तिथि पर तर्पण के साथ दान करना भी विशेष रूप से फलदायी होता है और किसी पवित्र नदी में स्नान करने को भी शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इस साल कब पड़ेगी यह अमावस्या और किस मुहूर्त में किया गया तर्पण कर्म शुभ होगा?

 

 

सर्वपितृ अमावस्या 2026 कब है?

इस साल सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जाएगी और इसी दिन से पितृ पक्ष का समापन होगा।

 

अमावस्या तिथि आरंभ- 9 अक्टूबर, रात्रि 9:35 बजे से प्रारंभ होकर 10 अक्टूबर, रात्रि 9:19 बजे तक रहेगी।

उदया तिथि के अनुसार, 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या का श्राद्ध किया जाएगा और इसी दिन से पूर्वजों की विदाई होगी।इस दिन प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और श्रद्धापूर्वक अपने पितरों का स्मरण करें। अपनी कुल परंपरा और सामर्थ्य के अनुसार तर्पण, श्राद्ध तथा अन्य धार्मिक कर्म करें और पितरों की शांति एवं सद्गति के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

Read Also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीसरा सत्र 22 जुलाई से, 5 बैठकें होंगी

 

सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध और तर्पण मुहूर्त

ऐसा माना जाता है कि अगर आप सर्वपितृ अमावस्या के दिन सही मुहूर्त में पूर्वजों के लिए तर्पण करते हैं, तो अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या हैं-

 

कुतुप मुहूर्त: 10 अक्टूबर, प्रातः 11:34 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक।

रौहिण मुहूर्त: 0 अक्टूबर,दोपहर 12:21 बजे से 1:07 बजे तक।

अपराह्न काल: 0 अक्टूबर,दोपहर 1:07 बजे से 3:28 बजे तक।

श्राद्ध कर्म के लिए: कुतुप, रौहिण और अपराह्न काल को महत्वपूर्ण को सबसे शुभ माना जाता है।

सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध की विधि

सर्वपितृ अमावस्या के दिन आपको सही विधि से तर्पण और श्राद्ध करना चाहिए, इससे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानें इस दिन श्राद्ध की सही विधि के बारे में-

 

पवित्र स्थान में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और नदी के किनारे बैठकर सभी पूर्वजों का स्मरण करें और संकल्प करें।

तर्पण के लिए स्वच्छ जल में काले तिल मिलाकर पितरों के निमित्त जल अर्पित करें। यदि नदी में जाना संभव न हो, तो घर के आंगन में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं और तर्पण करें।

जौ, चावल, काले तिल और दूध से पिंड तैयार करके पूर्वजों का नाम लेते हुए उन्हें अर्पित करें। उसके बाद पंचबलि भोज निकालें जिसमें सबसे पहला भोजन गाय, दूसरा कौआ, तीसरा कुत्ते के लिए, चौथा चींटियों और पांचवां देवों के लिए निकालें।

इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं। सर्वपितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मण भोज का विशेष महत्व होता है। भोजन के बाद ब्राह्मण को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा अवश्य दें।

Read Also  मुख्यमंत्री की पहल से महुआपनी गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंचेगी बिजली  

पूर्वजों से क्षमा प्रार्थना करने हुए उन्हें विदा करें और घर की खुशहाली की कामना करें।

अगर आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन यहां बताए तरीकों से तर्पण और श्राद्ध करेंगे, तो अत्यंत शुभ होगा और सदैव पूर्वजों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *