Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में पहली बार चार विकासखंड टीबी मुक्त घोषित, जोश टीम लॉन्च   - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में पहली बार चार विकासखंड टीबी मुक्त घोषित, जोश टीम लॉन्च  

रायपुर। छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए राज्य स्तरीय ‘जोश टीम’ का शुभारंभ खड़गवां से किया गया। इस पहल के तहत माय भारत के युवा स्वयंसेवकों और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेटों को टीबी उन्मूलन के प्रयासों से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय शुभारंभ भी किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ने टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। प्रदेश के खड़गवां, सोनहत, बतौली और घरघोड़ा विकासखंडों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पहली बार चार विकासखंडों को यह उपलब्धि मिली है। इसे राज्य के साथ देश में भी टीबी मुक्त विकासखंडों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

# स्वास्थ्य मंत्री ने जनभागीदारी पर दिया जोर

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग का सामूहिक दायित्व है। युवाओं की ऊर्जा और जनभागीदारी को अभियान से जोड़कर इसके परिणामों को और बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि टीबी की समय पर जांच, नियमित उपचार और इलाज का पूरा कोर्स करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों के साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना भी आवश्यक है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ‘जोश टीम’ के माध्यम से माय भारत और NCC से जुड़े युवा अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच, उपचार और बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी उन्मूलन का संदेश गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Read Also  नक्सल लीडर प्रभाकर के दो सहयोगी गिरफ्तार

# 4,676 टीबी मुक्त पंचायतों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025 के लिए राज्य की 4,676 टीबी मुक्त पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि टीबी उन्मूलन के लिए पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

# चार विकासखंडों की उपलब्धि दूसरे क्षेत्रों के लिए प्रेरणा

स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार चार विकासखंडों को टीबी मुक्त घोषित किया जाना राज्य के टीबी उन्मूलन अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, मितानिनों, निक्षय मित्रों, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि अब इन विकासखंडों में हासिल उपलब्धि को बनाए रखना और अन्य विकासखंडों को भी टीबी मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। इसके लिए संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच की सुविधा, गुणवत्तापूर्ण उपचार और इलाज का पूरा कोर्स सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उन्हें सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

# युवाओं की भागीदारी से गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता संदेश

कार्यक्रम में माय भारत और NCC के जिला अधिकारियों तथा युवा स्वयंसेवकों से टीबी उन्मूलन के संदेश को समुदाय तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। युवाओं के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण पहचानने, समय पर जांच कराने और नियमित रूप से उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और युवाओं ने टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करने की बात कही। ‘जोश टीम’ के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाकर प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के प्रयासों को निरंतर गति देने पर जोर दिया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *