Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ के कृष्ण अग्रवाल ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान - Ekhabri.com

रायगढ़ के कृष्ण अग्रवाल ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छात्र कृष्ण अग्रवाल ने अपनी वैज्ञानिक सोच और अनूठे नवाचार से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जिंदल पब्लिक स्कूल के छात्र कृष्ण को नई दिल्ली में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (NLEPC-2026) में तीसरा पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान बच्चों को गर्म इलेक्ट्रिक प्रेस से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए विकसित किए गए अभिनव मॉडल ‘फ्लिप इलेक्ट्रिक आयरन फॉर चाइल्ड सेफ्टी’ के लिए प्रदान किया गया। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कृष्ण को सम्मानित किया।

 

कृष्ण की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बधाई देते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों में प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की अपार संभावनाएं हैं। कृष्ण ने अपने उपयोगी नवाचार के माध्यम से साबित किया है कि प्रदेश के विद्यार्थी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते हैं।

 

शिक्षा मंत्री ने कृष्ण अग्रवाल के साथ उनके अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि कृष्ण की उपलब्धि प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह के नवाचार समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करने के साथ ही विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Read Also  CG WEATHER UPDATE :आज और कल बदलेगा मौसम का मिजाज...अंधड़ के साथ बारिश की संभावना..!!

 

## बच्चों को गर्म इलेक्ट्रिक प्रेस से बचाने के लिए बनाया खास मॉडल

 

कृष्ण अग्रवाल ने ‘फ्लिप इलेक्ट्रिक आयरन फॉर चाइल्ड सेफ्टी’ नाम से एक ऐसा मॉडल विकसित किया है, जिसका उद्देश्य घरों में इस्तेमाल होने वाली गर्म इलेक्ट्रिक प्रेस से छोटे बच्चों को जलने की दुर्घटनाओं से बचाना है। इस मॉडल में ऑटो-फ्लिप तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके तहत प्रेस को छोड़ने पर उसका गर्म हिस्सा ऊपर की ओर हो जाता है, जिससे गर्म सतह के सीधे संपर्क में आने का जोखिम कम किया जा सकता है।

 

मॉडल में 30 सेकंड के भीतर प्रेस को स्वचालित रूप से बंद करने की सुविधा और चाइल्ड लॉक जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी शामिल हैं। कम लागत में तैयार किया गया यह नवाचार घरेलू सुरक्षा के लिहाज से उपयोगी साबित हो सकता है।

 

## 80 हजार नवाचार विचारों में शीर्ष 62 में चयन

 

कृष्ण अग्रवाल के प्रोजेक्ट ने चयन प्रक्रिया में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। छत्तीसगढ़ से प्रस्तुत लगभग 80 हजार नवाचार विचारों में उनके मॉडल को शीर्ष 62 नवाचारों में जगह मिली। उनके प्रोजेक्ट को इंस्पायर मानक-2026 के संकलन में भी शामिल किया गया है।

 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत से जुड़ी इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनके नवाचारों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। कृष्ण अग्रवाल की उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान खोजे जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *