Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री साय ने गढ़फुलझर को दी 1 करोड़ की सौगात, भवन लोकार्पित - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री साय ने गढ़फुलझर को दी 1 करोड़ की सौगात, भवन लोकार्पित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित गढ़फुलझर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से भव्य डोम निर्माण की घोषणा भी की। इस तरह क्षेत्र को कुल एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 में गढ़फुलझर के विकास के लिए किए गए वादे अब धरातल पर साकार हो रहे हैं। सर्वमंगल भवन बनने से सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा 48 लाख रुपये की लागत से मानसरोवर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। क्षेत्र में लगभग पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण भी प्रगति पर है, जिस पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से गढ़फुलझर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी।

 

# शिक्षा, कृषि और सामाजिक क्षेत्र में कोलता समाज का योगदान

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलता समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज मेहनतकश, शिक्षित और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पित है। कृषि, शिक्षा, सेवा और सामाजिक क्षेत्र में समाज के लोगों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करने में भी कोलता समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

उन्होंने कहा कि समाज की प्रगतिशील सोच और सामाजिक चेतना दूसरे समाजों के लिए भी प्रेरणादायी है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करते हैं।

Read Also  लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज,अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, आज इतने आए सामने 

 

# मोदी की गारंटी के संकल्पों को पूरा कर रही सरकार

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार जनकल्याण से जुड़े संकल्पों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आवास से वंचित गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 आवासों का निर्माण हो रहा है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को भी प्राथमिकता के आधार पर आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, श्रमिकों, युवाओं और समाज के अन्य वर्गों के कल्याण के लिए भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।

 

# मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु पोर्टल से मिलेगी सुविधा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है। इसके माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए समय-सीमा तय करने के साथ संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है।

 

उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 36 विभागों की लगभग 700 सरकारी सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को विभिन्न सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी सरकारी सेवाओं और वित्तीय लेन-देन को सरल बनाया जा रहा है।

Read Also  छत्तीसगढ में जानलेवा बन रहे रांग साइड चल रहे वाहन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से शासन को नागरिकों के करीब लाना और सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाना सरकार का संकल्प है।

 

# पर्यटन और सिंचाई परियोजनाओं से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था, पुरातात्विक विरासत और समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार और होमस्टे जैसी व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकें।

 

उन्होंने सिरपुर बैराज तथा सिकासेर-कोडार लिंक परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किसानों की समृद्धि और कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

 

# धर्मेंद्र प्रधान ने धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बताया महत्वपूर्ण

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गढ़फुलझर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मां रामचंडी मंदिर की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए क्षेत्र को आस्था, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गुरुद्वारे के निर्माण और लक्ष्मी-नारायण मंदिर के विकास से धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिल सकती है। सर्वमंगल भवन का लोकार्पण सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करेगा।

 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। छत्तीसगढ़ के किसान धान उत्पादन और देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। किसानों की मेहनत प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को भी सुदृढ़ करती है।

Read Also  प्रदेश में हो सकती है इन दो दिनों में भरी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

# सांसद रूपकुमारी चौधरी ने की विकास कार्यों की सराहना

 

महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि गढ़फुलझर श्रद्धा और आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कोलता समाज को उदार, मिलनसार और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला समाज बताया।

 

उन्होंने सिरपुर के यूनेस्को की विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही मां रामचंडी मंदिर में सीढ़ियों के लिए शेड निर्माण हेतु सांसद निधि से राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।

 

# बसना विधायक ने जताई क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता

 

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने शिक्षा, कृषि, सेवा और सामाजिक क्षेत्र में कोलता समाज के योगदान की सराहना करते हुए अंचल के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।

 

कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, कोलता समाज के अध्यक्ष भुवनेश्वर सदावर्ती सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और समाजजन उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *