Google Analytics Meta Pixel विहिप का पलटवार, मुसलमानों को खलनायक हिंदुत्व नहीं, जिहादी और कट्टरपंथी बना रहे - Ekhabri.com

विहिप का पलटवार, मुसलमानों को खलनायक हिंदुत्व नहीं, जिहादी और कट्टरपंथी बना रहे

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने बयान दिया था कि हिंदुत्व समूहों द्वारा मुसलमानों की छवि खराब की जा रही है। मुसलमानों को खलनायक के तौर पर दिखाया जा रहा है। कुरैशी के इस बयान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने करारा जवाब देते हुए पलटवार किया है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि मुसलमानों को खलनायक बनाने वाले हिंदुत्व समूह नहीं, बल्कि जिहादी कट्टरपंथी हैं। अगर मुसलमानों को बहुविवाह और जनसंख्या नियंत्रण से परहेज नहीं है तो ये लोग ऐसे कानून का विरोध क्यों कर रहे हैं। मुस्लिम बहनों को हलाला से मुक्ति और समान नागरिक संहिता का विरोध कौन कर रहा है। कुरैशी हिंदुत्व को कोसने के बजाए उन्हें कोसें,  जिन्होंने मुस्लिम बेटियों को खतना,  हलाला और मुताह जैसी अमानवीय बेड़ियों में जकड़ रखा है।

विनोद बंसल ने कुरैशी से सवाल पूछा कि भारत में जिहादियों,  पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों को पनाह देने वाले और मस्जिदों से निकलकर हिंसा करने वाले कौन हैं। मस्जिदों व मदरसों में आतंकियों को पनाह देने वाले कौन हैं। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज,  आतंकवादी और देशद्रोह जैसे कार्य करने वाले अधिकतर यही लोग क्यों होते हैं। मुसलमानों को जिन दलों ने वोट बैंक समझने का काम किया, उनसे इन्हें पूछना चाहिए कि ऐसा क्यों किया।

बंसल ने कहा कि कुरैशी का यह कहना कि मुसलमानों की सत्ता में भागीदारी कम है, गलत है। आजाद भारत में देश के पहले शिक्षामंत्री मुस्लिम थे। देश के राष्ट्रपति,  कई राज्यों के राज्यपाल,  मुख्यमंत्री,  मंत्री,  उपराष्ट्रपति सहित हर क्षेत्र में मुसलमान महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और अब भी हैं। क्‍या वह चुनाव आयुक्‍त थे तो उनका धर्म दूसरा था। सेवानिवृति के बाद मुसलमान हो गए। एसवाई कुरैशी जुलाई 2010 से जून 2012 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे।

Read Also  मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालय में दो भवनों का किया लोकार्पण

उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त से सवाल किया कि यह बताने का कष्ट करेंगे कि जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व के राज्यों में कोई हिंदू मुख्यमंत्री क्यों नहीं बना। जिस विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता बहुसंख्यक हैं वहां से कोई हिंदू क्यों नहीं जीतता है। कहा, आप जैसे लोग संवैधानिक पदों पर रहते हुए चुप रहते हैं और पद से हटते ही कुरान, सरीयत और 1400 साल पुरानी बात याद आने लगती है और वर्तमान की बात भूल जाते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...