बंगाल में सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में एक नया नारा और खेला होबे गीत लांच किया था। उस दिन आसनसोल में तृणमूल नेता व कार्यकर्ता इस गीत पर खूब झूमे थे। झूमने के दौरान तृणमूल के पुरुष और महिला नेता आपस में टकरा गए। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो पर कुल्टी निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जिशान कुरैशी ने इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी कि तृणमूल कांग्रेस के एमडी अफरोज महिलाओं को नाच का निमंत्रण दे रहे हैं। महिला को धक्का मार रहे हैं। यह बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी लिखा कि ण्क तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देने के लिए तीन तलाक से आजादी दिला रहे हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस के लोग सड़क पर मुस्लिम महिलाओं को डांस करा रहे हैं। चुनाव में मुस्लिम तृणमूल के साथ खेला करेंगे।
इंटरनेट मीडिया पर जिशान की टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष सैयद मोहम्मद अफरोज भड़क गए। उन्होंने दूरभाष पर जिशान से बातचीत की। वह बातचीत भी रिकार्ड होकर इंटरनेट मीडिया पर आ गई। इसमें मोहम्मद अफरोज केस करने की धमकी दे रहे हैं, तो जिशान दावा कर रहे हैं कि गलत होगा तो वे बोलेंगे ही।
अफरोज एवं जिशान की वायरल हुई वार्ता के अंश :
अफरोज : तुम भूल गए। 24 घंटे में अभी बहुत कुछ झेलना बाकी है बाबू। मैं सैय्यद अफरोज माइनारिटी सेल का प्रेसीडेंट।
जिशान : तृणमूल कांग्रेस वाला।
अफरोज : हां, तृणमूल कांग्रेस वाला। राजनीति कर रहे हो, राजनीति करो। हमसे क्या आपत्ति हो गया।
जिशान : आप से मुझे कोई आपत्ति नहीं है। आप मेरे विपक्षी पार्टी से हैं। कुछ गलत करेंगे तो मेरा काम है उसको उजागर करना।
अफरोज : क्या गलत किए हैं हम। हम अपनी कार्यकर्ताओं के साथ नाचे हैं। नाचे क्या है, अपने कार्यकर्ता को बूस्ट अप और मोटिवेट किए हैं। उसमें आपको क्या आपत्ति है। सुनो बाबू एक चीज याद रखो गलत करने से पहले, कोई भी पार्टी करने से पहले मेरे भाई हो। तुम्हारा कोर्ट का रास्ता लंबा खुला है। बहुत लंबा झेलना पड़ेगा कोर्ट में। किसी के बहकावे में मत आओ। बीजेपी के लिए कर रहे हो। अच्छा से करो।
जिशान : आप मुझे कोर्ट और जेल मत दिखाइये। प्रेम से बात कीजिए।
अफरोज : तुमको दिखला नहीं रहे हैं। अब दिखाएंगे प्रैक्टिकल में। तैयार रहो तुम कोर्ट के लिए। ठीक है। अब कोर्ट के लिए तैयार रहो।
जिशान : आप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बोल दीजिए। कुछ नहीं कर पाएगी। मुझे कोर्ट-कचहरी मत दिखाइए।
अफरोज : गलत आदमी से तुम पंगा ले लिए हो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...