Google Analytics Meta Pixel गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री डहरिया ने चलाई पिस्टल - Ekhabri.com

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री डहरिया ने चलाई पिस्टल

राज्य पुलिस अकादमी में 35.55 लाख रुपए की लागत से निर्मित कार्यों का उद्घाटन और 85.81 लाख रुपए की लागत के कार्यों का शिलान्यास
रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरुवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में 35 लाख 55 हजार रुपए की लागत से निर्मित कार्यों का उद्घाटन और 85 लाख 81 हजार रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित थे। मंत्रीद्वय ने प्रशिक्षणरत उप पुलिस अधीक्षकों को सम्बोधित भी किया और सिम्यूलेटर कक्ष में स्वयं पिस्टल चलाकर फायरिंग ट्रेनिंग और ड्राइविंग सिम्यूलेटर का अवलोकन किया।    मंत्री श्री साहू ने कहा कि पुलिस के प्रति जनता में विश्वास और अपराधियों में भय होना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षणरत पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इससे कार्यों में विश्वास और दृढ़ता का संचार होता है। पुलिस के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान केन्द्रित करें, जिससे आपके कार्यों की सराहना हो और लोग हमेशा आपको अच्छे रूप में याद करें। उन्होंने आम जनता के प्रति व्यवहार में संवेदनशील रहने के साथ ही कानूनी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए अपराधियों के विरूद्ध कड़ाई बरतने की सीख दी। गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में अपराधों पर नियंत्रण में तेजी आई है और अपराधियों पर कार्रवाई भी त्वरित हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में अकादमी की स्थापना के उपरांत अकादमी में लगातार सुविधा एवं संसाधनों में वृद्धि हो रही है। आने वाले समय में यह अकादमी सभी सुविधाओं और संसाधनों से परिपूर्ण होगा। गृह मंत्री ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
चंदखुरी माता कौशल्या की नगरी, इसका ऐतिहासिक महत्व: डहरिया
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि चंदखुरी का ऐतिहासिक महत्व है। यह माता कौशल्या की नगरी है। यहां राज्य पुलिस अकादमी स्थित है। इसका भी अलग महत्व है। यहां से पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी नई चुनौतियों से निपटने के संबंध में संवेदनशील विषयों में प्रशिक्षण लेकर जाते हैं और पुलिसिंग के जरिए बेहतर प्रदर्शन से प्रदेश की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस अकादमी में सुविधाओं और संसाधनों में कोई कमी नहीं होगी। डीएमएफ सहित विभिन्न मदों से यहां सुविधाओं का विस्तार होता रहेगा। डॉ. डहरिया ने भी प्रशिक्षुकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। अकादमी के निदेशक श्री जी.पी. सिंह ने राज्य पुलिस अकादमी के गतिविधियों और उपलब्धियों पर पावरपाइंट के जरिए प्रस्तुतिकरण दिया। अकादमी उप निदेशक डॉ. संजीव शुक्ला ने आभार प्रकट किया।
35 लाख 55 हजार रुपए की लागत से निर्मित 9 कार्यों का उद्घाटन
मंत्री द्वय ने अकादमी परिसर में 35 लाख 55 हजार रुपए की लागत से निर्मित 9 कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें वाहन पार्किंग शेड, ड्राइविंग सिम्यूलेटर, एटीएम प्रवेश द्वार, सीआईएटी परिसर में नलकूप उत्खनन, स्वीमिंग पुल का जीर्णोंद्धार, टू-व्हीलर पार्किंग स्टैण्ड, नव निर्मित तालाब, कॉन्फ्रेंस रूप एवं परिसर का विद्युतीकरण शामिल है। इसी तरह 85 लाख 81 हजार रूपए की 6 कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें ओपन स्टेप्स स्टेडियम एवं आउटर शॉवर, कॉन्फ्रेंस हॉल, साउंडप्रूफिंग एवं ओपन स्टडी, सड़क चौड़ीकरण, परेड ग्राउंड वन व्यू कटर, पीएसआई-डीएसपी छात्रावास की मरम्मत और पीएसआई हॉस्पिटल का विद्युतीकरण शामिल है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संगीता पीटर्स सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...