Google Analytics Meta Pixel प्रदेश सरकार और पीएससी के खिलाफ भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान शुरू - Ekhabri.com

प्रदेश सरकार और पीएससी के खिलाफ भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान शुरू

छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में हमारी दस सूत्रीय मांग पूरा करे सरकार- अमित साहू

रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी में लगातार हो रही गड़बडिय़ों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा आक्रामक मोड में आ गया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार से प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर प्रदेश सरकार और पीएससी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में मॉडल अंसार और फिर संशोधित मॉडल आंसर के साथ परीक्षा परिणाम जारी करने एवं छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मानसून से वर्षा करा देने जैसे विषयों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जलवायु परिवर्तन करने वाले पीएससी के एक्सपर्ट का नाम सार्वजनिक कर उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए पर दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार भी मौन बैठी है।
-कांग्रेस सरकार सूर्य को पश्चिम से उगा देगी
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार के सामने पीएससी के एक्सपर्ट संशोधन कर रहे हैं गलत को सही बता रहे हैं वो दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रहते सूर्य पूर्व की जगह पश्चिम से निकल जाए।  अमित साहू ने कहा कि पीएससी में ऐसी गड़बडिय़ां आम हो चली हैं और यह कोई पहला मामला नहीं हैं इससे पूर्व भी हमने तातापानी जैसे विषयों को उठाया था परंतु पीएससी की हठधर्मिता और पारदर्शिता का अभाव छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक छीनने वाला और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला है।  भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा की प्रदेश सरकार और पीएससी की ऐसी मनमानी और लगातार उजागर होती गड़बडिय़ों के खिलाफ भाजयुमो 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। 18 मार्च से प्रदेशभर में युवा अधिकार हस्ताक्षर अभियान चला कर भाजयुमो चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर रहा है। भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर से प्रारंभ होकर मंडल स्तर तक चलेगा और क्रमबद्ध जारी रहेगा। इसी कड़ी में प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ भाजयुमो कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेंगे और धरना के उपरांत धरना स्थल से जिला कलेक्टरेट तक न्याय यात्रा निकाल कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। भाजयुमो के चरणबद्ध आंदोलन के अंत में राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन कर भाजयुमो कार्यकर्ता पीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे और महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन व युवा अधिकार हस्ताक्षर अभियान से प्राप्त प्रदेशभर के युवाओं की हस्ताक्षरित प्रति भी सौंपी जाएगी।
-भाजयुमो ने यह मांगें रखीं
छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्वी मानसून से वर्षा करा देने वाले विशेषज्ञ का नाम सार्वजनिक किया जाए और उसके ऊपर कठोर कार्रवाई हो।
-आयोग पर लगाए गए आरोपों की न्यायिक जांच करायी जाये। रिपोर्ट के लिए समय सीमा निर्धारित हो।
-आयोग में 2014 के बाद चली आ रही परिपाटी को फिर से लागू किया जाये।जिसमें प्रत्येक संविधान दिवस के दिन आयोग का विज्ञापन जारी हो जाए। अगले प्रीलिम्स से पहले हर हाल में पिछले वर्ष की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर लिए जाए।
संविधान दिवस के दिन ही अगले वर्ष के आयोग का पूरा कैलेंडर जारी कर दिए जाए।
-उत्तर पुस्तिकाओं की कार्बन कापी प्रदान किया जाना अनिवार्य किया जाए।
-सभी परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी  अनिवार्य किया जाए।
-प्रत्येक जिले में एक, अर्थात न्यूनतम 28 परीक्षा केन्द्र की तत्काल घोषणा की जाए।
हर परीक्षा में माइनस मार्किंग है या नहीं? इसे स्पष्ट रूप से प्रश्न पत्र के निर्देशों में भी लिखा जाये।ताकि युवा भ्रम के शिकार न हों।
– एस. आई. परीक्षा, ए.सी.एफ-रेंजर भर्ती परीक्षा, व्यापम, विधानसभा जैसी सभी भर्ती परीक्षाओं के लम्बित विज्ञापनों को तत्काल पूरा किया जाए।
कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप बड़ी संख्या में शासकीय नौकरी के अवसर पैदा करे और समय सीमा के भीतर सभी नियुक्तियां पूरी करे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

सक्ती वेदांता प्लांट हादसे पर सरकार ने मुआवजा और जांच की घोषणा की 

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के...

लोकसभा विस्तार और परिसीमन की बड़ी तैयारी…संसद में उठेगा लोकतंत्र के भविष्य का सबसे अहम सवाल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
देश : की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती दिख रही है जहां प्रतिनिधित्व, जनसंख्या संतुलन और संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा विमर्श शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र में...

छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...