Google Analytics Meta Pixel जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की चिंता कौन करेगा : नीलू शर्मा - Ekhabri.com

जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की चिंता कौन करेगा : नीलू शर्मा

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद, की पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने जांजगीर-चांपा जिले में एक मामले की विवेचना करने पहुंची पुलिस पर आरोपी परिवार के लोगों द्वारा एकाएक किए गए हमले के मामले में लगभग साढ़े तीन माह बाद हुई गिरफ्तारी पर हैरत जताते हुए इसे प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय की लचर कार्यप्रणाली का शर्मनाक नमूना बताया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जब अपने पुलिस जवानों की ही सुरक्षा के मामले में नाकारा हो चली है तो आम लोगों की सुरक्षा की उम्मीद रखना बेमानी ही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि सत्ता-संरक्षण में पनप रहे अपराधों ने पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित कर रखा है। कानून के राज का खौफ पैदा करने में बुरी तरह विफल इस प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को कदम-कदम पर असुरक्षा के भाव से दहशत जदा कर रखा है। जांजगीर-चांपा जिले की वारदात इस बात को रेखांकित करती है कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर लापरवाही की इंतिहा कर रही है। पुलिस टीम को ही अपनी जान बचाकर भागने की नौबत जिस प्रदेश सरकार के शासनकाल में आजाए तो ऐसी निकम्मी सरकार को एक पल भी सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं रह जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में साढ़े तीन महीने का समय लग जाना भी हैरतभरा है। इससे यह आशंका की पुष्टि होती है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और इसलिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोग सरेआम मारपीट, हमले जैसी वारदात करके लोगों में अपनी दहशतगर्दी का जंगलराज चला रहे हैं।
जांजगीर-चांपा का मामला चरमराती कानून-व्यवस्था एक नमूना
श्री शर्मा ने जांजगीर-चांपा के मामले को चरमराती कानून-व्यवस्था एक नमूना बताते हुए कहा कि अमूमन पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था को इसी तरह खुली चुनौती दी जा रही है और स्मार्ट पुलिसिंग की जुमलेबाजी में मशगूल प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू इन अपराधों के इजाफे को कानून-व्यवस्था का मसला मानने को तैयार ही नहीं हैं। जिस तरह से पूरे प्रदेश में पुलिस पर लगातार हमला होने की खबरें आम हो रही है इससे अब यह मांग उठने लगी है कि पुलिस सुरक्षा कानून बनाया जाए। लगातार बढ़ते घटनाओं से पुलिस भी व्यथित है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तरफ से कोई कठोर कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ तो नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...