Google Analytics Meta Pixel समय पर परीक्षा और परिणाम के कारण दूसरे राज्यों के छात्रों में भी बिहार बोर्ड लोकप्रिय - Ekhabri.com

समय पर परीक्षा और परिणाम के कारण दूसरे राज्यों के छात्रों में भी बिहार बोर्ड लोकप्रिय

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) समय पर परीक्षा लेने और परिणाम देने के कारण दूसरे राज्यों के छात्रों में भी लोकप्रिय हो गया है। दूसरे राज्‍य के छात्र बिहार बोर्ड से परीक्षा देने में रूचि दिखाने लगे हैं। दरअसल बिहार बोर्ड पिछले तीन साल से देश में सबसे पहले 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर रही है। इसका असर बोर्ड के नामांकन पर दिख रहा है। बिहार बोर्ड की 11वीं की परीक्षा में इस साल एक लाख 32 हजार ऐसे छात्र शामिल होंगे,  जो सीबीएसई, आइसीएसई सहित 26 राज्यों के शिक्षा बोर्ड से 10वीं परीक्षा में पास हुए हैं। इसमें सर्वाधिक 82 हजार छात्र सीबीएसई के हैं।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक 2019 में 69 हजार 460 छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई से 10वीं करने के बाद बिहार बोर्ड के स्कूलों में नामांकन कराया था। 2020 में यह आंकड़ा 82,742 पर पहंुच गया। आइसीएसई के 1177 एवं उत्तर प्रदेश्ा बोर्ड के 1223 विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ड के स्कूलों में नामांकन कराया। झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र आदि राज्यों के बोर्ड के 18,369 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 17,146 ने नामांकन लिया है। दूसरे बोर्ड द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल का परिणाम भी जारी कर देता है।

बिहार बोर्ड में दूसरे बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ने का प्रमुख कारण है कैलेंडर के अनुसार नामांकन। परीक्षा पैटर्न जेईई-नीट जैसी परीक्षाओं के अनुकूल करना भी इसके महत्वपूर्ण कारणों में से एक है। 50 फीसद प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं। जेईई-नीट सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र भी वस्तुनिष्ठ रहते हैं। लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के विकल्प दिए जाते हैं। स्टेप वाइज मार्किंग की व्यवस्था पहले बिहार बोर्ड में नहीं थी। अब बिहार बोर्ड के बच्चों को सीबीएसई व आइसीएसई की तर्ज पर अंक दिए जा रहे हैं। इसका लाभ जेईई में मिल रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...