Google Analytics Meta Pixel प्रदेश में शोक में डूबा और मुख्यमंत्री उत्सव में मस्त : भाजपा - Ekhabri.com

प्रदेश में शोक में डूबा और मुख्यमंत्री उत्सव में मस्त : भाजपा

 नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा- मुख्यमंत्री को चुनाव से ज्यादा  चुनौती पर ध्यान देना होगा

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बीजापुर में हुई नक्सली हमला पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि नक्सली हिंसा से पूरा प्रदेश शोकमग्न है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में उत्सव में मस्त है। इससे दु:खद और दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है? इस पीड़ा के समय मुख्यमंत्री बघेल असम के चुनाव में मशगूल हैं और छत्तीसगढ़ में नक्सली तांडव जारी है।नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि जब नक्सलियों के बड़ी संख्या में होने की सूचना पहले से ही थी तो फिर पूरी कार्रवाई में कहां चूक हुई है? इसके लिये कौन जिम्मेदार है? श्री कौशिक ने  कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जवानों की शहादत ने सबको व्याकुल कर दिया है। इस समय चुनाव से ज्यादा  हमारे सामने नक्सलवाद की चुनौती है। प्रदेश सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैए ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता से उनको कोई सरोकार नहीं है। श्री कौशिक ने कहा कि खुद प्रदेश सरकार ने सदन माना है कि करीब एक साल में 54 जवान नक्सली मोर्चे पर शहीद हुए लेकिन अब ये संख्या करीब 80 से अधिक बढ़ चुकी है। हर पाँचवें दिन एक जवान को नक्सलियों ने इस एक साल के भीतर शहीद किया है लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की  जा रही है। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार को आर-पार की लड़ाई मजबूत इच्छाशक्ति से लड़नी चाहिये, साथ ही जवानों के मनोबल को और मजबूत करने दिशा मे कार्य होना चाहिये। नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि  प्रदेश सरकार ने अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया कि हमला कैसे हुआ? नक्सलियों के लगातार बस्तर में मौजूदगी की जानकारी होने के बाद भी कहां चूक हुई है, इस पर भी जवाब दिया जाना चाहिये। केन्द्र सरकार की ओर से पूरी तरह से मदद की जा रही है। इन सबके बाद भी प्रदेश सरकार असफल होती जा रही है। श्री कौशिक ने कहा कि आधुनिक उपकरणों के सहारे जब नक्सलियों की मौजदूगी और संख्या बल की जानकारी  मिल पाती है तो फिर इस रणनीति पर किसलिये कार्य नहीं किया? श्री कौशिक ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ इन दो वर्षों में जन सुरक्षा अधिनियम के तहत् कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह तो तय है कि प्रदेश सरकार की नक्सली उन्मूलन की मंशा ही नहीं है। इस पूरे घटना में शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की श्री कौशिक ने की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...