छत्तीसगढ के कोंडागांव में घर की बिजली या बिजली के उपकरण खराब हो जाएं तो यहां लोग ठीक करवाने के लिए ‘कलेक्टर’ या ‘पुलिस’ को बुलाते हैं। यह जानकार आपको आश्चर्य हो रहा होगा, मगर यह सच है। दरअसल यहां बिहार का मूल निवासी एक परिवार रहता है। इस परिवार के सदस्य का नाम कलेक्टर, पुलिस, वकील आदि है और पूरा परिवार बिजली का मैकेनिक है।
कोंडागांव से दो किलोमीटर दूर कुम्हारपारा में रहने वाले इस परिवार में सबके ऐसे ही नाम हैं। पिता का नाम सूबेदार सिंह। उसके पांच बेटे हैं। पांचों बेटों का नाम है कलेक्टर सिंह, पुलिस सिंह, दरोगा सिंह, वकील सिंह और जज सिंह। परिवार के सभी सदस्य बिजली मैकेनिक हैं। हालांकि वे मूलत: बिहार के हैं, लेकिन पिछले 25 सालों से यहीं रहते हैं।
सूबेदार के पुत्र कलेक्टर सिंह ने बताया कि घर में कोई भी बच्चा जीवित नहीं बचता था। नामकरण के बाद उसकी मौत हो जाती थी तो पिता उनके पिता बच्चों का नामकरण कराना बंद कर दिया। उन्होंने अपने पूर्वजों से सुना था कि अजीबोगरीब नाम रखने से बच्चे बच जाते हैं। लोग इसे कुछ भी कहें, उनके पिता ने अपने बच्चों के नाम प्रशासनिक पदों के हिसाब से रख दिए। अब इस गांव के किसी के घर बिजली का कोई काम होता है तो वे सीधे कहते हैं, जाओ कलेक्टर या पुलिस को बुला लाओ।
गांवों में आज भी यह परंपरा और मान्यता है कि जब परिवार में किसी भी वजह से लगातार बच्चों की मौतें होती हैं तो बच्चे को एक घर से दूसरे घर में बेचा जाता है या उन बच्चों का नाम ऐसा रखा जाता है जो बोलने सुनने में अजीब हो। इसके अलावा बेचने की परंपरा केवल दिखावा या डेमो की तरह होती है। मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से बच्चों की उम्र लम्बी हो जाती है।
ऐसा पहले होता था कि लोग झाड़ूराम, कचराबाई और इस तरह के नाम रखते थे ताकि उम्र बढ़ जाए। इसका तर्क यह होता था कि नज़र लगने से मौत हो जाती है। हालांकि सच्चाई यह है कि पुराने जमाने में चिकित्सा की उतनी सुविधा नहीं थी। बच्चों की मृत्यु दर ज्यादा थी। प्रसव वाली महिलाओं की मृत्युदर ज्यादा थी। डिलीवरी पहले घरों में भी हुआ करती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। छोटे-छोटे गांवों में भी अच्छे अस्पताल हैं। इसलिए इस धारणा को बदलना चाहिए कि कुछ भी नाम रखने से बच्चों की उम्र बढ़ जाती है। हालांकि नाम रखना बेहद निजी मसला है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...