नंदीग्राम में विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने ही पुराने साथी शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पडा। ममता को शुभेंदु ने 1953 वोटों से हरा दिया है। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बौखला गए। गुस्साए तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हल्दिया में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर पथराव किया। साथ ही पोलिंग बूथ पर भी गुस्साए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने भाजपा और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शुभेंदु अधिकारी ने काफिले पर हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की और आरोप लगाया कि पार्टी बंगाल में आतंक का माहौल बनाना चाहती है।
गौर हो कि नंदीग्राम तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच साख की लड़ाई बनी हुई थी। शुरुआत से ही उसे चुनाव में हॉट सीट माना जा रहा था। शुभेंदु अधिकारी की जीत और ममता बनर्जी की हार के साथ ही इस सीट पर लड़ाई खत्म हो गई है। जीत के लिए शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर के जरिए अपने समर्थकों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वह नंदीग्राम के विकास के लिए काम करेंगे। वहीं नंदीग्राम में हार से बौखलाए तृणमूल कांग्रेस समर्थक दोबारा वोटों की गिनती की मांग कर रही हैं।
इस बारे में तृणमूल कांग्रेस के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात भी की। उनकी मांग है कि नंदीग्राम में वोटों की गिनती दोबारा कराई जाए। नंदीग्राम शुरू से ही सुर्खियों में बना हुआ था और चुनाव परिणाम के दिन भी सुर्खियों में बना रहा। सुबह से ही नंदीग्राम में बढ़त को लेकर सांप और सीढ़ी का खेल चल रहा था। कभी ममता बनर्जी आगे जा रही थीं तो कभी भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी। सारा दिन नंदीग्राम को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं।
शाम लगभग 5 बजे यह खबर आई कि ममता बनर्जी 1200 मत से नंदीग्राम में चुनाव जीत गई है। साथ ही ममता बनर्जी की पार्टी की राज्य की 215 सीटों पर जीत के साथ नंदीग्राम में जीत का दावा किया, हालांकि बाद में बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब ने कहा कि नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी 1953 मतों से विजयी हुए हैं। पुनर्गणना होगी या नहीं। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर निर्णय लेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...