Google Analytics Meta Pixel ठगी कर रकम उड़ाने वाले एंडरायड और आइओएस के 167 फर्जी ऐप की पहचान - Ekhabri.com

ठगी कर रकम उड़ाने वाले एंडरायड और आइओएस के 167 फर्जी ऐप की पहचान

एंडरायड और आइओएस के 167 ऐसे फर्जी ऐप की पहचान की गई है, जिनके माध्‍यम से हैकर लोगों की रकम चुरा लेते हैं। ये ऐसे ऐप हैं, जिन्हें लोग किसी भरोसेमंद कंपनी का फाइनेंशियल ट्रेडिंग ऐप,  बैंकिंग या क्रिप्टो करेंसी ऐप समझकर इंस्टॉल कर लेते हैं। साइबर सुरक्षा के शोधकर्ताओं ने इसका पता लगाया है। उनके मुताबिक साइबर सिक्योरिटी फर्म सोफोस को जांच में पता चला है कि यह फर्जी ऐप असली ऐप से हूबहू मिलते-जुलते हैं।

हैकर लोगों को डेटिंग साइटों के तहत निशाना बनाते हैं और उन्हें अधिक पैसा बनाने के लालच में इन फर्जी ऐप में फंसा देते हैं। वह इन पैसे चुराने के ऐप को ब्रांडेड बताकर ठगते हैं। कुछ ऐप में कस्टमर सपोर्ट भी शामिल होता है। इसमें चैट करने का विकल्प भी होता है। जब शोधकर्ताओं ने कस्टमर सपोर्ट पर चैट के विकल्प को चुना तो तकरीबन उसी भाषा-शैली में बात की गई जैसे असली ऐप में होता है। शोधकर्ताओं ने एक ही सर्वर पर ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी के 167 फर्जी ऐप की भी पहचान कर ली है। इन सबको देखते हुए एक ही गिरोह इन सभी घोटालों को अंजाम दे रहा है।

सोफोस में सीनियर थ्रेट रिसर्चर जगदीश चंद्राह के मुताबिक यह फर्जी ऐप विश्व भर के प्रसिद्ध ऐप की नकल करके उन्हीं के तरह के कामकाज का नाटक करते हैं। फर्जी एप्लीकेशन के जरिये निजी स्तर पर जानकारियां जुटा ली जाती हैं। वह बार-बार फर्जी ऐप में रकम डालने या फिर क्रिप्टो करेंसी देने के लिए दबाव बनाते रहते हैं। अगर यूजर उस ऐप से बाद में रकम निकालना चाहे या फिर खाते को बंद करना चाहे तो हैकर उनके उस फर्जी ऐप से संपर्क को काट देते हैं। यह एक्सेस ब्लाक करने के अलावा भी अन्य मामलों में फर्जी वेबसाइट के जरिये भरोसेमंद ब्रांड को लेने की सलाह दी जाती है। आइओएस के फर्जी ऐप स्टोर को भी आपरेटर रच लेते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

राज्योत्सव 2026: हथकरघा की खूबसूरत परंपरा ने मोहा लोगों का मन, देशभर की साड़ियां बनीं आकर्षण

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

45 हजार बच्चों को मिला नया जीवन, सत्य साईं अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरे देश का रोल मॉडल

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...

पुलिस की छापामार कार्रवाई में करोड़ो का प्रतिबंधित गुटखा हुआ जप्त 

By User 6 / November 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...