Google Analytics Meta Pixel जीपीएम जिले में डेडीकेटेड कोविड अस्पताल, कोविड लैब का लोकार्पण - Ekhabri.com

जीपीएम जिले में डेडीकेटेड कोविड अस्पताल, कोविड लैब का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने आॅक्सीजन प्लांट स्थापना की घोषणा की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवनिर्मित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड लैब का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले में नयी स्वास्थ्य सुविधा के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर जिले में आॅक्सीजन प्लांट स्थापना की घोषणा भी की। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, मरवाही विधायक डॉ के. के. ध्रुव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा मुख्यमंत्री निवास से वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अब पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में भी कम हो रही है। नये मरीज भी अब कम आ रहे हैं। यह हम सबके लिए राहत की बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम निश्चिंत हो जाएं। पहली लहर के बाद जब कुछ महीनों के लिए कोरोना कम हो गया था, तब हम लोग थोड़े असावधान हो गए थे। उसी असावधानी की कीमत हम लोगों को आज चुकानी पड़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है, जो हो सकता है कि दूसरी लहर से भी ज्यादा चुनौती खड़ी कर दे, लेकिन यदि हम सब सावधान रहेंगे तो इस तीसरी लहर को आने ही नहीं देंगे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ का नया जिला है, यहां अलग ही तरह की चुनौतियां हैं, लेकिन इसके बावजूद हम सबने मिलकर कोरोना का मुकाबला सफलता के साथ किया है। शासन ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेजी से संसाधन जुटाए हैं। हमने ज्यादा से ज्यादा लोगों का टेस्ट करके उनका उपचार सुनिश्चित किया है।
नए अस्पताल में वेंटीलेटर सहित सभी जरूरी सुविधाएं होंगी
श्री बघेल ने कहा कि कोरोना का मुकाबला हम पूरी मजबूती के साथ कर सकें, इसी सिलसिले में जिला मुख्यालय में 30 लाख रुपए की लागत से 66 बेड डेडीकेटेड कोविड अस्पताल की स्थापना की गई है। इस नए अस्पताल में वेंटीलेटर सहित सभी जरूरी सुविधाएं होंगी। अस्पताल के लिए एक वैंटीलेटर, 4 बाईपेप मशीन, सेंट्रल आॅक्सीजन पाइप लाइन स्थापित की गई है। डेडीकेटेड अस्पताल में 150 आक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में 44 सामान्य आक्सीजन बेड, 6 एचडीयू बेड तथा 6 आईसीयू बेड होंगे। इन्हें मिलाकर कुल 66 बिस्तरों वाला यह अस्पताल होगा। 6 बेड प्रेगनेंट, पोस्ट एवं प्री प्रेगनेंट कोविड मरीज महिलाओं के उपचार के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस अस्पताल का संचालन चौबीसों घंटे होगा। 7 डॉक्टरों तथा 6 नर्सों की टीम यहां तैनात की गई है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाने, हाथों को सेनेटाईज करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा अपनी पारी आने पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
अब गंभीर कोविड मरीजों का उपचार यहीं पर हो सकेगा
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि इस अस्पताल के शुरू हो जाने से अब गंभीर कोविड मरीजों का उपचार यहीं पर हो सकेगा। गंभीर मरीजों को दूसरे जिले में रिफर नहीं करना पड़ेगा। कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को यह नया अस्पताल मजबूती देगा। राजस्व मंत्री एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने नये जिले में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री और जिलेवासियों को बधाई दी। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कोरोना काल की विषम परिस्थिति में कोराना संक्रमण से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल शुरू करने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। मरवाही विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने भी नए जिले में स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री और जिलेवासियों को बधाई दी। लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय भी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...