Google Analytics Meta Pixel भाजपा ने सौंपा ज्ञापन-कहा खत्म करो लॉकडाउन! लोग तंग आ चुके हैं - Ekhabri.com

भाजपा ने सौंपा ज्ञापन-कहा खत्म करो लॉकडाउन! लोग तंग आ चुके हैं

रायगढ़ । कोरोना की दूसरी लहर से बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है। कुछ पाबंदियों के साथ लोगों को छूट दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में लगभग सभी जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अभी भी लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में जिला भारतीय जनता पार्टी ने जिला कलेक्टर से आवश्यक सावधानी बरतते एवं कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए रायगढ़ जिले को लॉक डाउन की स्थिति से बाहर लाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में आशीष ताम्रकार, विवेक रंजन सिन्हा, कौशलेश मिश्रा ,आलोक सिंह , बब्बल पांडेय एवं आईटी सेल जिला संयोजक अंशु टुटेजा ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर जिला भाजपा की ओर से एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अब कॉफी वक्त गुजर गया है। सम्पूर्ण प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर आठ प्रतिशत होने पर जिले से क्रमवार लॉक डाउन से मुक्त किया जा रहा है किंतु रायगढ़ जिले में संक्रमण दर आठ प्रतिशत से कम होने के बावजूद लगातार लॉक डाउन की अवधि बार-बार बढाई जा रही है जिससे आम जनता में बेचैनी का आलम है। लोग तंग आ गए है इस जिंदगी से। दूसरी लहर के लॉक डाउन को अब दो महीने होने को है। मध्यम वर्गीय परिवारों की जमा पूंजी के साथ घरेलू जरूरत के सामान भी खत्म हो गए। राशन किराना दुकानें तो खुली पर खरीदने को पैसे होने चाहिए और पैसे के लिए काम काज पर लौटना जरूरी है। शासन की कोई योजना मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए नहीं हैं। कोरोना से जीवन बचाना जितना आवश्यक है उतना भूख से भी लोगों को बचाना जरूरी है। अत: अब वक्त आ गया है कि जिला प्रशासन सोसल डिस्टेंस के नियमों, कंटेनमेंट जोन के नियमों एवं दूसरे आवश्यक कदम उठाते हुए जिले को लॉक डाउन की स्थिति से बाहर लाये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...