केरल में जब एचएससी की परीक्षा के लिए नई तारीखों का एलान हुआ तो 17 साल की छात्रा सैंड्रा बाबू को लगा था कि वह परीक्षा नहीं दे पाएगी। सैंड्रा के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उसने कहा, ‘मुझे लगा कि मेरी परीक्षाएं छूट जाएंगी क्योंकि मेरे पास अपने स्कूल पहुंचने का कोई साधन नहीं था। फिर उसने केरल राज्य जल परिवहन विभाग (एसडब्ल्यूटीडी) से संपर्क किया और विभाग ने केवल एक छात्रा के लिए 70 सीट वाली नाव चलाई ताकि छात्रा अपनी परीक्षा दे सके। इसके लिए विभाग की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, अलप्पुझा जिले के एमएन ब्लॉक से कोट्टायम जिले के कांजीराम तक की राउंड ट्रिप (आना-जाना) की गई क्योंकि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से कुट्टनाद क्षेत्र में यात्री नौकाओं के संचालन पर रोक लगी हुई थी। सैंड्रा ने कहा कि मैंने एसडब्ल्यूटीडी के कार्यालय में संपर्क किया और उन्हें अपनी मजबूरी बताई। उन्होंने मेरी परिस्थिति को समझा और नाव भेजने का वादा किया। मुझे एसडब्ल्यूटीडी पर गर्व है और मुझे नहीं पता कि मैं अपनी खुशी कैसे जाहिर करूं।’
अकेली यात्री होने के बावजूद नाव में सभी क्रू सदस्य मौजूद थे। नाव ने दोनों दिन 17 साल की सैंड्रा को उसके घर के पास से सुबह 11.30 बजे पिक किया और 12 बजे एसएनडीपी हायर सेकेंडरी स्कूल छोड़ा। जल परिवहन ने अपने इस कदम से लोगों की सद्भावना हासिल की है। नाव छात्रा की परीक्षा खत्म होने का इंतजार करती थी और फिर शाम को चार बजे उसे वापस घर छोड़ देती थी।
एसडब्ल्यूटीडी के अधिकारी जापान की उस घटना से अंजान थे जहां एक दूरस्थ रेलवे स्टेशन को तीन साल तक केवल एक यात्री के लिए खुला रखा गया था। इस स्टेशन से एक छात्रा अपने स्कूल आती-जाती थी। उसकी पढ़ाई न छूटे इसलिए यह कदम उठाया गया था। ठीक इसी तरह सैंड्रा के लिए एसडब्ल्यूटीडी द्वारा किए गए इस काम की लोग तारीफ कर रहे हैं।
एसडब्ल्यूटीडी के निदेशक शिवाजी वी नायर ने कहा कि जब सैंड्रा ने उनसे मदद मांगी तो अधिकारियों ने इसपर एक बार भी विचार नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी भी एक छात्रा है। हमारी सरकार के साथ-साथ मंत्री ने सेवा के संचालन में अपना पूरा सहयोग दिया। हमने पांच क्रू सदस्यों के साथ नाव भेजी ताकि उसे घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचाया जा सके।’
अलापुझ्झा इकाई के विभाग अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि बोट इंजन वाली नाव को एक बार की यात्रा के लिए किराए पर लेने का खर्च कम से कम चार हजार रुपये आता है। हालांकि सैंड्रा से इस यात्रा के लिए केवल 18 रुपये लिए गए। दोनों तरफ की यात्रा के लिए उससे केवल नौ-नौ रुपये लिए गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...