Google Analytics Meta Pixel नई मुसीबत: अब डेल्टा वेरिएंट के एक नए म्यूटेंट का खतरा - Ekhabri.com

नई मुसीबत: अब डेल्टा वेरिएंट के एक नए म्यूटेंट का खतरा

एंटीबॉडी कॉकटेल भी नहीं करेगी असर
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर रोज कमजोर होती जा रही है। संक्रमितों की संख्या में भी भारी कमी आई है। छत्तीसगढ़ में कल आई संक्रमितों की संख्या से बड़ी राहत मिलती दिख रही है। आंकड़ा जो परसों तक 800 से ऊपर था वह कल 500 से कम हो गया है। पर इसके बाद अब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि भारत में पहली बार खोजे गए कोविड -19 के सबसे ज्यादा खतरनाक वेरिऐंट डेल्टा का एक और नया म्यूटेंट आ सकता है। विशेषज्ञों की माने तो डेल्टा का AY.1 1 या डेल्टा + नामक ज्यादा खतरनाक वेरिएंट में परिवर्तित होने की आशंका है। यह वेरिएंट इतना खतरनाक हो सकता है कि इसपर अबतक की सबसे सफल दवा मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल का भी असर नहीं होगा। बता दें कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दो दवाओं का मिक्सचर है. इसे दो दवाओं कासिरिविमाब और इम्देवीमाब के 600-600 एमजी का डोज मिलाकर तैयार किया जाता है। कासिरिविमाब और इम्देवीमाब को स्विट्जरलैंड की फसार्मा कंपनी रोशे ने बनाया है. ये दवा शरीर में कोरोनावायरस को फैलने से रोकती है। यूके सरकार के स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग की एक कार्यकारी एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के अनुसार, वैश्विक विज्ञान पहल GISAID पर अब तक नए K417N उत्परिवर्तन के साथ डेल्टा  के 63 जीनोम की पहचान की गई है. पिछले शुक्रवार तक अपडेट किए गए कोविड -19 वेरिएंट पर अपनी नए रिपोर्ट में, भारत ने 7 जून तक डेल्टा + के छह मामले दर्ज किए थे.
डेल्टा वेरिएंट हो रहा विकसित और खतरनाक
वहीं दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के डॉक्टर और कम्प्यूटेशनल जीवविज्ञानी डॉ विनोद स्कारिया ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि उभरते हुए वेरिएंट्स में डेल्टा+ (बी.1.617.2.1) में K417N  म्यूटेशन के अधिग्रहण की विशेषता थी जो इम्यून एस्केप से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि  “K417N  के लिए वैरिएंट फ्ऱीक्वेंसी भारत में बहुत ज्यादा नहीं है. लेकिन जैसे-जैसे डेल्टा विकसित हो रहा है वैसे नए और खतरनाक म्यूटेंट का खतरा भी बढ़ रहा है. हमें इस म्यूटेंट पर फिलाहल और रिसर्च की जरूरत है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...