मुंबई में एक अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थी। पुलिस को किसी ने खुफिया तौर पर यह जानकारी दे दी। पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा और अभिनेत्री और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है। फाइव स्टार होटल में अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी। पुलिस ने होटल में छापा मारकर इस मामले का खुलासा किया।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई। वहां से फिल्मों में छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सांताक्रुज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है। पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की टीम फाइव स्टार होटल में पहुंची और वहा वह अपने साथियों के साथ जन्मदिन मना रही थी। पुलिस ने फौरन पार्टी में मौजूद अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री नेहल और उसका दोस्त आशिक हुसैन शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रहे थे।
सांताक्रुज पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नाइरा नेहल शाह दो तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है।










