Google Analytics Meta Pixel पंचायत सचिव ने तबादले के बाद एक लाख चालीस हजार निकाले - Ekhabri.com

पंचायत सचिव ने तबादले के बाद एक लाख चालीस हजार निकाले

पिथौरा जनपद के बिजेमाल में भ्रष्टाचार का एक और कारनामा
पिथौरा  पिथौरा जनपद पंचायत के दूरस्थ ग्राम पंचायत बिजेमाल में स्थानांतरित सचिव के द्वारा प्रभार सौंपने के बाद भी पंद्रहवे वित्त योजना की राशि पंचायत खाते से नियम विरुद्ध निकाल ली गई है। राजनीतिक संरक्षण के चलते मामला दबाने का प्रयास जारी है किंतु वर्तमान पदस्थ सचिव ने इस आशय की लिखित सूचना जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दे दी है। भ्रष्टाचार के मामले में कई बार शिकायत होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से पिथौरा जनपद के ग्राम पंचायतों में आर्थिक अनियमितताओं के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला ग्राम पंचायत बिजेमाल का है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद द्वारा ग्राम पंचायत पाटन दादर में पदस्थ सचिव सुख सागर जगत को स्थानांतरित करते हुए 30 जनवरी 21 को ग्राम पंचायत बिजेमाल में पदस्थ किया गया। आदेश के परिपालन में नव पदस्थ सचिव द्वारा 9 फरवरी 21 को ग्राम पंचायत बिजेमाल में अपनी उपस्थिति दी। उपस्थिति के 10 दिन बाद भी पूर्व सचिव द्वारा प्रभार नहीं सौंपे जाने पर 19 फरवरी 21 को मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा को प्रभार नहीं सौंपने के संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, तत्पश्चात पूर्व सचिव द्वारा 27 फरवरी 21 को कुछ दस्तावेजों के साथ प्रभार सौंपा गया परंतु अचानक 1 मार्च के पहले ही दिन स्थानांतरित सचिव नरेंद्र वैष्णव द्वारा अपने डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग करते हुए पंद्रहवे वित्त योजना की राशि से कोई कार्य की फाइल तैयार किए बिना 140000 रुपये निकाल लिए गए। राशि आहरण की जानकारी नव पदस्थ सचिव सुखसागर जगत को तब हुई जब उन्होंने बैंक जाकर पासबुक की एंट्री कराई तत्पश्चात इसकी जानकारी नियमानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा को दे दी गई। ज्ञात हो कि पूर्व सचिव नरेंद्र वैष्णव द्वारा ग्राम पंचायत बिजेमाल में विगत 9-10 वर्षों से पदस्थ रहे हैं परंतु आज पर्यंत ग्राम पंचायत विजय माल का संपूर्ण प्रभार नहीं सौंपा जाना कई संदेहों को जन्म देता है। इसकी सूचना भी विधिवत रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद, उप संचालक महासमुंद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा को दे दी गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर आपराधिक मामलों में कोई संज्ञान लेता है या जांच के नाम पर महज खाना पूर्ति कर पहले की तरह मामले को रफा दफा कर दिया जावेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...