रायपुर। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही राजधानी अनलॉक की ओर बढ़ रही है। आज कलेक्टर ने आदेश को जारी कर स्पष्ट कर दिया है की अब संडे को दोपहर 2 बजे तक मार्केट खुला रहेगा।
कलेक्टर ने रविवार को लॉक डाउन में आंशिक छूट प्रदान किया है। जारी आदेश के अनुसार दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट/सुपर बाजार, मदिरा दुकानें, गुमठिया, फल एवं सब्जी मंडी, बाजार, अनाज मंडी, सेलून, ब्यूटीपार्लर, शो-रुम, क्लब, शॉपिंग मॉल,को दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी है।
जारी आदेश:











