Google Analytics Meta Pixel शिक्षिका ने 13 माह में एक साथ 25 स्कूलों में 'काम' कर कमाए 1 करोड़, प्रशासन भौंचक - Ekhabri.com

शिक्षिका ने 13 माह में एक साथ 25 स्कूलों में ‘काम’ कर कमाए 1 करोड़, प्रशासन भौंचक

उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में विज्ञान पढ़ाने वाली एक टीचर ने एक साथ 25 स्कूलों में कथित तौर पर ‘काम’ करके 13 महीनों में एक करोड़ की सैलरी कमाई है। खबर के मुताबिक अध्यापक का डेटाबेस तैयार करते समय यह गड़बड़झाला सामने आई। उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में टीचर्स के अटेंडेंस की रियल टाइम मॉनिटरिंग के बावजूद अनामिका शुक्ला नाम की यह टीचर ऐसा कर पाने में सफल रही।

मैनपुरी निवासी अनामिका ने जिन स्कूलों में काम किया है,  उसके रेकॉर्ड्स के अनुसार वह पिछले एक साल से भी अधिक समय से नियुक्त हैं। स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद के बताया कि, ‘जब सभी टीचर्स को प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी अटेंडेंस दर्ज करनी होती है तो फिर कैसे एक टीचर कई जगहों पर उपस्थिति दर्ज करवा सकती है। इस संबंध में विस्तृत जांच की जरूरत है।’

खबर के मुताबिक मार्च में अनामिका के खिलाफ शिकायत मिलने पर विजय ने मिडिया को बताया कि, ‘हमने अपने अधिकारियों को इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। लॉकडाउन की वजह से टीचर के रेकॉर्ड्स नहीं मिल सके हैं। मैंने 26 मई को अधिकारियों को रिमाइंडर भेज दिया है। अगर टीचर के बारे में जानकारी सही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

उन्होंने बताया कि, ‘अनामिका की ओरिजनल पोस्टिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शिकायत में दर्ज हर जिले से वेरिफाई करवाया जा रहा है। अगर शिकायतों को सही पाया गया तो एफआईआर दर्ज होगी। वह सभी स्कूलों में एक ही बैंक अकाउंट यूज करती थी या नहीं इस पर अभी जांच चल रही है।’

Read Also  कश्मीर में आतंकी कमांडर के घर पर चला बुलडोजर

बताया जा रहा कि प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, सहारनपुर, बागपत जैसे जिलों के KGBV स्कूलों में अनामिका की पोस्टिंग पाई गई है। इन स्कूलों में टीचर्स की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होती है और हर महीने 30 हजार रुपये की तनख्वाह रहती है। जिले के हर ब्लॉक में एक कस्तूरबा गांधी स्कूल है। समाज के कमजोर तबके से आने वाली लड़कियों के लिए इन स्कूलों में आवासीय सुविधा भी होती है।

अनामिका शुक्ला को फरवरी तक रायबरेली के केजीबीवी में कार्यरत पाया गया। रायबरेली के बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान की तरफ से छह जिलों में लेटर भेजकर केजीबीवी में अनामिका शुक्ला नाम की टीचर के बारे में जांच कर के सूचना देने को कहा गाया। रायबरेली का नाम हालांकि उस लिस्ट में नहीं था लेकिन हमने क्रॉस चेक किया और पाया कि महिला हमारे केजीबीवी में भी काम करती है। उसे एक नोटिस भेज दिया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

राम का किरदार निभाना भाग्य की बात है… रणबीर कपूर

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म Ramayana की रिलीज का हर किसी को इंतजार है, इसका दिन जैसे-जैसे करीब आ रही है, ठीक वैसे ही मेकर्स इसकी तैयारियों को लेकर आए दिन कुछ न कुछ साझा कर रहे हैं....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *