Google Analytics Meta Pixel ऋचा के जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने को हाईकोर्ट में चुनौती देगा जोगी परिवार - Ekhabri.com

ऋचा के जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने को हाईकोर्ट में चुनौती देगा जोगी परिवार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी का अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाणपत्र खारिज कर दिया गया है। इससे पहले प्रशासन अमित जोगी का जाति प्रमाणपत्र खारिज कर चुका है। जोगी परिवार इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले ही जाति मामले के शुरूआती शिकायतकर्ता संत कुमार नेताम ने उच्च न्यायालय में केविएट दायर कर दिया है। जानकार बता रहे हैं कि अभी के हालात में जोगी परिवार का 2023 में भी किसी आरक्षित सीट से चुनाव लड़ना मुश्किल दिख रहा है। जकांछ के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, सरकार के निर्देश पर कमेटी जिस तरह मन बनाकर बैठी थी, उसमें इसकी संभावना अधिक दिख रही थी। कमेटी गठन में नियमों का उल्लंघन हुआ था, उसको लेकर हम पहले ही उच्च न्यायालय गए थे। अब फैसला आ गया है तो इसको भी उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। इधर मूल शिकायतकर्ता संत कुमार नेताम अपने वकील संदीप दुबे और सुदीप श्रीवास्तव के माध्यम से हाईकोर्ट में आज केविएट फाइल कर रहे हैं। वकील का कहना है, उन्हें इस बात की आशंका है कि ऋचा निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकती हैं। अधिवक्ता दुबे ने कहा, अगर ऐसा होता है तो हाईकोर्ट ऋचा को अंतरिम राहत देने से पहले उनका पक्ष भी सुने इसके लिए केविएट फाइल किया जा रहा है। उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं और खुद अमित जोगी को भी अंदेशा है कि अदालत के सामने यह मामला लंबा खींच सकता है। संभवत: 2023 के विधानसभा चुनाव तक इसका फैसला न आ पाए। कहा जा रहा है, बहुत संभव है कि जोगी परिवार अगला चुनाव भी किसी आरक्षित सीट से न लड़ पाए। नवम्बर 2020 में हुए मरवाही विधानसभा उपचुनाव में भी जाति प्रमाणपत्र के निलंबित हो जाने की वजह से ऋचा जोगी का नामांकन खारिज हो गया था।
जोगी के आईएएस से राजनेता बनने के साथ ही उठा जाति विवाद
छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता अजीत जोगी ने अपनी पढ़ाई और लोक सेवक के कॅरियर में कभी आरक्षित कोटे का लाभ नहीं लिया। इसके उलट अपने राजनीतिक कॅरियर में वे अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों का ही प्रतिनिधित्व करते रहे। लेकिन उनकी जाति पर सवाल राजनीति में आने के साथ उठ गए। 1986 में इंदौर हाइकोर्ट में पहला मामला आया। हालांकि एक साल के भीतर यह शिकायत खारिज हो गई। 2001 में जोगी ने मरवाही का चुनाव जीता तो भाजपा के स्थानीय नेता संत कुमार नेताम ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में जोगी की जाति को चुनौती दी। जोगी उच्च न्यायालय पहुंच गए। वहां से आदेश मिला कि आयोग किसी की जाति तय नहीं कर सकता। 2002 में बिलासपुर उच्च न्यायालय में एक और याचिका दाखिल हुई। कई जज इसकी सुनवाई से इनकार करते रहे। संत कुमार नेताम मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गए। 2011 में सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च स्तरीय छानबीन समिति से जांच कराने का आदेश दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...