Google Analytics Meta Pixel रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी चढ़ने से 12 ट्रेनें रद्द, 17 का बदला मार्ग - Ekhabri.com

रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी चढ़ने से 12 ट्रेनें रद्द, 17 का बदला मार्ग

हाजीपुर। बिहार में पूर्व-मध्य रेल (ईसीआर) के समस्तीपुर मंडल में दो अलग-अलग रेल पुलों पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज 12 विशेष ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। वहीं 17 गाड़ियों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए दरभंगा, सीतामढ़ी और जयनगर स्टेशनों से 12 जुलाई को खुलने या पहुंचने वाली 6 विशेष ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03225 जयनगर-राजेंद्रनगर टर्मिनल विशेष ट्रेन, राजेंद्रनगर टर्मिनल से खुलने वाली 03226 राजेंद्रनगर टर्मिनल-जयनगर, जयनगर से खुलने वाली 05554 जयनगर- भागलपुर, भागलपुर से खुलने वाली 05553 भागलपुर-जयनगर, मनिहारी से खुलने वाली 05283 मनिहारी-जयनगर और जयनगर से खुलने वाली 05284 जयनगर-मनिहारी विशेष ट्रेन शामिल हैं। इसी तरह समस्तीपुर मंडल के ही सगौली-मझौलिया स्टेशनों के मध्य रेल पुल संख्या 248 पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से 6 विशेष ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 05161 मुजफ्फरपुर-मंडुआडीह, मंडुआडीह से खुलने वाली 05162 मंडुआडीह-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज से खुलने वाली 05216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज से खुलने वाली 05210 नरकटियागंज-रक्सौल, मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 05215 मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज और रक्सौल से खुलने वाली 05209 रक्सौल-नरकटियागंज विशेष ट्रेन शामिल हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशन (डाउन लाइन) के बीच रेल पुल संख्या एक और सगौली-मझौलिया स्टेशनों के बीच रेल पुल संख्या 248 गुजरने वाली 17 विशेष ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...