Google Analytics Meta Pixel सूर्योदय पूर्व स्नान के बाद हुए बीमार, अब होम आइसोलशन में प्रभु जगन्नाथ - Ekhabri.com

सूर्योदय पूर्व स्नान के बाद हुए बीमार, अब होम आइसोलशन में प्रभु जगन्नाथ

लॉकडाउन की बंदिशों के साथ शहर में शुक्रवार को देवस्नान पूर्णिमा मनाई गई। सूर्योदय की बेला में भगवान मंदिर के गर्भ गृह से बाहर आए। स्नान के बाद महाप्रसाद व छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया लेकिन लॉकडाउन के कारण भक्तों को दर्शन व प्रसाद नहीं मिल सका। शुक्रवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान महाप्रभु जगन्नाथ स्नान के लिए मंदिर के गर्भ गृह से बाहर आए। शहर के राजामहल स्थित जगन्नाथ मंदिर व पैलेस रोड स्थित गोपीनाथ जीव मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में भी देव स्नान पूर्णिमा की पूरी तैयारी की गई थी। हर बार दोपहर में होने वाला स्नान कार्यक्रम इस बार सूर्योदय की बेला में था।

मंदिरों में लॉकडाउन के कारण भक्तों की भीड़ की एंट्री नहीं थी। ऐसे में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं पंडितों ने ही कुछ श्रद्धालुओं के साथ स्नान पूर्णिमा मनाई। सुबह महाप्रभु जगन्नाथ भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की प्रतिमा स्नान मंडप में लाई गई। यहां पर औषधि मिश्रित सुगंधित जल से भगवान का अभिषेक किया गया। मिट्टी के घड़ों में जल भरकर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महास्नान की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान पुुरी की पंरपरा के अनुसार पूजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरती व प्रसाद चढ़ाया गया। अब स्नान के बाद भगवान बीमार हो जाएंगे और परंपरा के अनुसार मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद हो जाएंगे।

सूर्योदय पर सर्वौषधि स्नान

देव स्नान पूर्णिमा में इस बार सूर्योदय से पहले ही भगवान अपने गर्भ गृह से बाहर आ गए।गोपीनाथ जीव मंदिर के महंत पंडित ब्रजेश्वर मिश्र ने बताया कि पुरी के अनुसार ही स्नान का समय निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को सुबह 7 बजे से पहले महास्नान,षोडशोपचार पूजन और महाआरती कर ली गई। इसके बाद भगवान को नवीन वस्त्र पहनाएं गए और दोपहर में आरती के बाद महाप्रसाद व छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। लॉकडाउन के कारण सार्वजनिक भंडारा व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किया गया था।

Read Also  ब्रेकिंग न्यूज : वित्त मंत्री चौधरी पहुंचे श्री राम मंदिर

अब होम आइसोलशन में प्रभु

कोरोना काल में स्नान के बाद अब भगवान होम आइसोलशन में चले गए हैं। देव स्नान पूर्णिमा पर स्नान करने के बाद भगवान बीमार पड़ जाते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन से पखवाड़े भर तक मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं और भगवान भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं। बीमार होने के दौरान भगवान को महाप्रसाद का भी भोग नहीं लगता है और काढ़े व विभिन्न औषधीय सामग्रियों का ही भोग अर्पण होता है। इसके बाद नेत्रोत्सव में भगवान के पट खुलने से भक्तों को दर्शन होते हैं और इसी दिन से ही भगवान की रथ यात्रा की तैयारियां शुरू होती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *