रायपुर। बीते दिन से राज्य के मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। झड़ी और रिमझिम फुहारों के बीच मौसम बड़ा ही खुशनुमा हो गया है। आने वाले एक दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना बनी हुई है।
कल दोपहर से शुरू हुई झड़ी ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वही दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी इस रिमझिम बारिश से खिल उठे है। ऐसा माना जा रहा है कि यह हल्की बारिश किसानी के लिए अच्छी साबित होगी। कल दोपहर से राजधानी में हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडकता बढ़ गई है। आने वाले अगर 24 घंटे की बात करें तो मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
बादल के साथ ऐसे ही रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू रहेगा। राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसा ही मौसम हो सकता है कहीं मध्यम और कहीं तेज बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। जगदलपुर, दुर्ग ,राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, धमतरी, कुरूद, बालोद में मध्यम बारिश होने की संभावना है वही बिलासपुर, जांजगीर, पेंड्रा रोड, बेमेतरा रायगढ़ में हल्की बारिश के साथ रिमझिम फुहारे शहर को भिगाए रखेंगी। यूपी के ऊपर बने चक्रवात घिरने के कारण मौसम में परिवर्तन आया है।अनुमान है कि घेरा के हटते के बाद गुरुवार को उत्तर तथा मध्य इलाके में अच्छी बारिश हो सकती है लगातार प्रदेश में होने वाली बूंदाबांदी के कारण आज तापमान सामान्य से कुछ नीचे रहा विशेषज्ञों के मुताबिक सिस्टम कमजोर होने के बाद गुरुवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...