Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश में दुष्कर्म करने के बाद ब्लैकमेल कर वसूले चार करोड़ - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म करने के बाद ब्लैकमेल कर वसूले चार करोड़

मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के जावरा के व्यापारी की 25 वर्षीय बेटी से पहले दुष्कर्म किया गया। उसके बाद दुष्कर्म के दौरान ली गई उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर
उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे सवा करोड़ की नकदी समेत चार करोड़ रुपये वसूल लिए। पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद आरोपी ग्राम बड़ावदा निवासी निशित उर्फ मयूर बाफना फरार हो गया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2019 में इंदौर में एमबीए की परीक्षा के दौरान उसकी मुलाकात निशित से हुई थी। बाद में यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई। मार्च 2019 में निशित उसके घर पहुंचा। उस समय घर पर कोई नहींं था। उसने धोखे से कोल्ड-ड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वह बेसुध हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। बाद इसी फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने उससे अलग-अलग समय में एक करोड़ 35 लाख रुपये नकद, 15 किलो चांदी, सोने की 60 ग्राम वजनी चार चूड़ियां, 690 ग्राम वजनी सोने के 57 सिक्के, 25 अंगूठियां, चार-पांच जोड़े कंगन, छह-सात हार, दो-तीन बाजूबंद सहित अनेक गहने ले लिए। आरोपित ने कई दोस्तों के बैैंक खातों में रुपये रुपये ट्रांसफर करवाए थे।
ऐसे हुआ राजफाश : कुछ दिन पहले युवती के भाई ने व्यापार के लिए घर की तिजोरी से रुपये लेने चाहे तो उसमें रुपये व जेवर नहीं मिले। उसने स्वजन से पूछा तथा पुलिस में रिपोर्ट कराने को कहा तो युवती डर गई तथा उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद निश्ाित से संपर्क कर रुपये व जेवर वापस मांगे, लेकिन उसने देने से मना करते हुए रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...