हिमाचल प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। यहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। गत तीन दिनों में राज्य में 700 से ज्यादा अधिक मामले सामने आए हैं। सर्वाधिक केस मंडी जिले में हैं। शुक्रवार को 256 कोरोना केस रिपोर्ट हुए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। इस बीच राज्य में 37 बच्चों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मंडी के 10, कांगड़ा में आठ, शिमला के रोहड़ू में 10 बच्चे, बिलासपुर में पांच, हमीरपुर में तीन, ऊना और चंबा में दो-दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना डेढ़ से लेकर 18 साल तक के बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आईजीएमसी शिमला के एमएस डॉक्टर जनक राज ने बताया कि प्रदेश में गत दो सप्ताह में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या 829 से बढ़कर 1727 तक जा पहुंची है। इसके आकलन से पता चलता कि प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में 100 से अधिक की बढ़ोतरी हो रही है। इसका मतलब है कि तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है।
हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले कई जिलों से सामने आए हैं। चंबा 68, मंडी 60, शिमला 52, कांगड़ा 43, हमीरपुर 24, बिलासपुर 18, लाहौल-स्पीति 10, ऊना आठ, जबकि कुल्लू व सोलन में पांच-पांच और किन्नौर में चार नए मामले आए हैं। कांगड़ा और मंडी में एक-एक संक्रमित महिला की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 137 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 207344 पहुंच गया है। इनमें से 202060 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1727 हो गए हैं। अब तक 3517 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 13940 सैंपल लिए गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...