Google Analytics Meta Pixel अलकायदा ने पुलिस को ईमेल भेजकर दी दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - Ekhabri.com

अलकायदा ने पुलिस को ईमेल भेजकर दी दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

आतंकी संगठन अलकायदा ने दिल्‍ली पुलिस को एक ईमेल में संदेश भेजकर अगले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने धमकी दी है। ईमेल में एक कपल के नाम से धमकी मिली है, जिसमें अगले कुछ दिनों में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेल में कहा गया है कि करणबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। वो एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं, और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जांच कर डीआईजी ने बताया कि पहले भी समान नामों और समान विवरणों के साथ धमकी संदेश मिला था। उनके मुताबिक, पहले करणबीर और शैली को आईएसआईएस का सरगना बताया था, उसमें भी यही लिखा था कि दोनों आ रहे हैं और एक से तीन दिन में एयरपोर्ट पर बम धमाके करने की साजिश रचेंगे।

इससे पहले 18 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई थी। बंगलूरु से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक यात्री को वाशरूम में एक पर्ची मिली थी, जिसमें विमान में बम होने और उसके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही उड़ाने की बात लिखी हुई थी। विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही बम निरोधक दस्ते ने उसकी पूरी तलाशी ली। लेकिन विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला था।

Read Also  सीएम केजरीवाल के दावे पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान : बोले -'2024 तो छोड़िए 2029 में भी पीएम बनेंगे मोदी'

एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया था कि विमान को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। किसी यात्री ने विमान के वाशरूम में एक टिश्यू पेपर का टुकड़ा पड़ा हुआ देखा था। जिसमें लिखा हुआ था कि बंगलूरू से दिल्ली आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट में बम है। विमान के दिल्ली पहुंचते ही उसमें धमाका कर दिया जाएगा। यात्री ने तुरंत इसकी सूचना आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। साथ ही बम निरोधक दस्ता को एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया गया था। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही विमान को पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया और उसकी चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान विमान से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...